देश
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: सुशांत की ‘हत्या’ के एक साल, अभी भी CBI और सरकार से न्याय की उम्मीद
अंकिता लोखंडे ने इमोशनल Video शेयर करके सुशांत को किया याद, लिखा-यह हमारी यात्रा थी….फिर मिलेंगे
#SushantSinghRajputDeathAnniversary #SSR #SSRians Sushant Singh Rajput Death Anniversary: आज सुशांत की पुण्यतिथि पर अंकिता ने एक्टर को एक वीडियो शेयर करके याद किया है. अंकिता ने अपने वीडियो में सुशांत की वो यादें शेयर की हैं जिनको देखकर फैंस इमोशनल होने वाले हैं.
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक साल हो गया है. आज से एक साल पहले 14जून को एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था. 34साल के सुशांत अपने घर पर मृत मिले थे. सुशांत का निधन उनसे जुड़े हर इंसान के लिए ना भरने वाला घाव है. ऐसे में आज सुशांत की बरसी पर हर कोई उनको याद कर रहा है. इस लिस्ट में सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande ) भी शामिल हो गई हैं.
आज सुशांत की पुण्यतिथि पर अंकिता ने एक्टर को एक वीडियो शेयर करके याद किया है. अंकिता ने अपने वीडियो में सुशांत की वो यादें शेयर की हैं जिनको देखकर फैंस इमोशनल होने वाले हैं. अंकिता ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह एक्टर के साथ दिखाई दे रही हैं.
अंकिता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो #SushanthSinghRajput
अंकिता लोखंडे ने वीडियो में अपनी और सुशांत की हर एक याद को शेयर किया है. वीडियो में अंकिता और सुशांत की अनेकों फोटो को मिलाया गया है. इन फोटोज में दोनों का प्यार भरा तो कभी मस्ती वाली अंदाज देखने को मिल रहा है.
वीडियो में सुशांत और अंकिता के हर उन पलों को देखा जा सकता है जो दोनों ने साथ में जिए थे. जबकि कुछ फोटोज में सुशांत अकेले भी नजर आ रहे हैं. अंकिता का ये वीडियो देखकर आप इमोशनल होने वाला हैं.
इस वीडियो के साथ ही अंकिता ने बहुत ही भावुक कैप्शन भी लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा है कि 14 जून… यह हमारी यात्रा थी !!!! फिर मिलेंगे चलते चलते…अंकिता का ये सुशांत को समर्पित खूबसूरत वीडियो फैंस के बीच वायरल हो गया है. फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
इतना ही नहीं अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स पर एक हवन का वीडियो भी शेयर किया है. जिसके बाद फैंस ने कयास लगाया है कि एक्ट्रेस सुशांत की याद में पूजा भी की है. आपको बता दें अंकिता और सुशांत एक दूसरे से इश्क में खुल्लम खुल्ला गिरफ्तार थे. इतना ही नहीं ये कपल शादी तक करने वाला था, लेकिन किन्ही कारणों से दोनों का ब्रेकअप हो गया था.
अंकिता खुलकर सुशांत के निधन के बाद सामने आई थीं. अंकिता ने सोशल मीडिया पर इंटरव्यूज में जमकर एक्टर का पक्ष लिया था और कहा था कि वह डिप्रेशन में जाकर सुसाइड करने वाला इंसान नहीं था. अंकिता ने कहा था सुशांत उनके लिए हमेशा खास रहेंगे. इसके साथ ही सुशांत के निधन के बाद हुए पहले जन्मदिन पर भी एक्ट्रेस ने एक्टर के अनदेखे वीडियो फैंस के लिए शेयर किए थे.
सुशांत सिंह पुण्यतिथि: सुशांत की याद में सेलेब्स की आंखें हुईं नम, जानिए किसने कैसे दिवंगत एक्टर को किया याद
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसीहै. आज से ठीक एक साल पहले यानि कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा के अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे. 34 वर्षीय एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. सुशांत के निधन के पीछे आत्महत्या बताई गई थी. हालांकि आज तक इस बात पर कोई भी भरोसा नहीं कर पाता है.
सुशांत के की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास हैं. ये तीनों एजेंसियां अब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में लगी हैं. हालांकि अभी तक सच किसी के सामने नहीं आ पाया है. ऐसे में सुशांत की बरसी पर आज फैंस से लेकर सेलेब्स तक की आंखें नम हैं. आइए जानते हैं सेलेब्स सुशांत को कैसे याद कर रहे हैं.
किसने कैसे सुशांत को किया याद
सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने कई फोटोज शेयर करके एक्टर को भावुक मन से याद किया है. पुलकित सम्राट ने अपने लंबे-चौड़े पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के लिए लिखा आपको खोए हुए अब साल हो गया है. मेरे दिमाग तुरंत उस अवॉर्ड फंक्शन में जाता है जहां हम मिले थे. हम कितने खुशी से मिले थे, मुझे आज भी याद है जब मैंने यह खबर सुनी कि आप नहीं रहे तो यह एक व्यक्तिगत नुकसान की तरह लगा था. औरसारी यादें आज भी दिमाग में दौड़ती हैं.
https://www.instagram.com/p/CQESwzrh1cB/embed/captioned/?
सोनचिड़िया में सुशांत की कोस्टार रहीं भूमि पेडनेकर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि आपकी याद आती है, आपके प्रश्न और वह सब कुछ जिसके बारे में हमने बात की, सितारों से लेकर अनजानी चीजों तक, आपने मुझे दुनिया ऐसी दिखाई जैसे मैंने पहले कभी नहीं देखी थी.
मुझे आशा है कि आपको अपनी शांति मिल गई है मेरी जिज्ञासु प्यारी एसएसआर…ओम शांति
https://www.instagram.com/p/CQFgfKXhnoi/embed/captioned/?
सुशांत की फिल्म दिल बेचारे के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भी एक्टर को नम आंखों से याद किया है, मुकेश ने लिखा है कि ऐसा कुछ भी नहीं लगता है, आपने जो शून्य छोड़ा है वह अभी भी बना हुआ है, यहाँ उम्मीद है कि मैं आपको एक बार फिर देखूंगा, भाई आपकी याद आती हैऐसा कुछ भी नहीं लगता है। आपने जो शून्य छोड़ा है वह अभी भी बना हुआ है। यहाँ उम्मीद है कि मैं आपको एक बार फिर देखूंगा। भाई आपकी याद आती हैhttps://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?
केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने लिखा है कि आज 1 साल..अभी भी सुन्न है #ONamahShivaya 🙏@itsSSR #SushanthSinghRajput #superstar हमेशा के लिएhttps://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?
यह भी पढ़ें
देश
‘मोदी नाम की बीमारी…’ PCC चीफ दीपक बैज का भड़काउ बयान
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। रायपुर पहुंचते ही उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला, जिस पर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ा पलटवार किया है। दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता ‘मोदी नाम की बीमारी’ से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा था निशाना
छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश ने तकनीकी, आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में हुआ यह विकास दिखाई नहीं देता।
सत्ता के नशे में आंखें चौंधिया गई हैं: दीपक बैज
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर पलटवार करने में कांग्रेस ने भी देरी नहीं की। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“भाजपा के लोग मोदी नामक बीमारी से बाहर नहीं आ पा रहे हैं। एक तरफ देश में महंगाई आसमान छू रही है, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दाम
आम जनता की पहुंच से बाहर हो रहे हैं, और दूसरी तरफ भाजपा के नेता कह रहे हैं कि विकास हो रहा है।”
‘पेट्रोल पंप जाकर जनता से पूछें विकास की हकीकत’
दीपक बैज ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नसीहत देते हुए कहा कि अगर उन्हें असल विकास देखना है, तो सिक्योरिटी छोड़कर किसी भी आम पेट्रोल पंप पर जाएं और वहां खड़े आम नागरिकों से पूछें कि देश में कितना विकास हुआ है। जनता खुद उन्हें सच्चाई का जवाब दे देगी। बैज ने आगे कहा कि गिरिराज सिंह को सत्ता का नशा हो गया है, जिसके कारण उनकी आंखें चौंधिया गई हैं और उन्हें जनता की तकलीफें दिखाई नहीं दे रही हैं।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
-
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
-
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
-
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्यों में बीजेपी का विस्तार, कई प्रदेशों में रचा नया राजनीतिक इतिहास
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करते हुए लगातार चुनावी सफलताओं का नया इतिहास रचा है। एक समय जिन राज्यों में बीजेपी का प्रभाव सीमित था, वहां आज पार्टी न केवल सत्ता में पहुंची है बल्कि लगातार जीत दर्ज कर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछले एक दशक में बीजेपी ने संगठन विस्तार, मजबूत नेतृत्व और प्रभावी चुनावी रणनीति के दम पर देश के विभिन्न हिस्सों में अपना जनाधार बढ़ाया है। महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, त्रिपुरा और ओडिशा जैसे राज्यों में पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए नई राजनीतिक इबारत लिखी है।
- महाराष्ट्र और हरियाणा से मिली नई दिशा
साल 2014 बीजेपी के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। महाराष्ट्र में पार्टी सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बनकर उभरी और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पहली बार पूर्ण रूप से बीजेपी सरकार का गठन हुआ। इसी वर्ष हरियाणा में भी पार्टी ने नया इतिहास रचते हुए मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद दोनों राज्यों में बीजेपी ने लगातार चुनावी सफलता हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी।
- पूर्वोत्तर में मजबूत हुआ कमल
पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का विस्तार वर्ष 2016 से तेज़ी से शुरू हुआ। असम में पहली बार पार्टी की सरकार बनी और सर्बानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश में पेमा खांडू और मणिपुर में एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी ने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की। वर्ष 2018 में त्रिपुरा में वामपंथी दलों के लंबे शासन को समाप्त कर बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
- ओडिशा में बदला राजनीतिक समीकरण
वर्ष 2024 में ओडिशा की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। लंबे समय तक सत्ता में रही क्षेत्रीय राजनीति को चुनौती देते हुए बीजेपी ने पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर राज्य में नया राजनीतिक अध्याय शुरू किया।
- संगठन और रणनीति का मिला लाभ
बीजेपी की लगातार चुनावी सफलताओं को पार्टी संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय दृष्टिकोण के साथ जोड़ते हुए मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाई है।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized6 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized14 hours ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized2 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
-
Uncategorized3 hours ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
