Connect with us

छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्थान पर पिस्टल लहराने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पिस्टल सहित दो जिंदा कारतूस बरामद

Published

on

1-स्वप्निल शर्मा पिता राजकुमार शर्मा
उम्र-28वर्ष निवासी प्रगति विहार
सरकंडा
2- अमन रात्रे पिता संजय रात्रे उम्र-27
निवासी जरहाभाटा सिविल लाइन

    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पारुल माथुर के द्वारा गंभीर अपराधों की रोकथाम  तथा फरार आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर),  उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) मंजू लता बाज के निर्देशन में थाना सिविल लाइन से पेट्रोलिंग को थाना क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कराया जा रहा है इसी तारतम्य  में आज  सूचना प्राप्त हुई कि होमगार्ड चौक के पास एक स्कूटी में दो व्यक्ति हाथ में पिस्टल रखकर आने जाने वालों को डर रहे हैं और घूम रहे हैं की उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया  जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों का पता तलाश कर धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए इसी तारतम्य में थाना सिविल लाइन से एक टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई|

 पुलिस टीम द्वारा मौके पर  दो व्यक्ति  को एक स्कूटी में कुदुदंड की ओर जाते मिले जो पुलिस को देखकर भागने की फिराक में थे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम स्वप्निल शर्मा निवासी प्रथम अस्पताल के पास सरकंडा   तथा अमन रात्रे निवासी जरहाभाटा सिविल लाइन का बताएं दोनों व्यक्तियों को पृथक पृथक तलाशी लिया गया दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर आरोपी स्वप्निल वर्मा के कब्जे से एक नग देशी पिस्टल जिसमें एक नग जिंदा कारतूस लोड था तथा अमन रात्रे की तलाशी लेने पर उसके जेब से एक नग जिंदा कारतूस मिला  दोनों आरोपियों को खुलेआम  पिस्टल रखकर आम लोगों में भय उत्पन्न करते पाए जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अप क्र- 189/22 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया ।
यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 250 करोड़ रुपए की GST चोरी का बड़ा खुलासा...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 250 करोड़ रुपए की GST चोरी का बड़ा खुलासा...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में 250 करोड़ रुपए की GST चोरी का बड़ा खुलासा...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   महाराष्‍ट्र: राजगढ़ किले के पास म‍िला लड़की का सड़ा-गला शव
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending