Connect with us

छत्तीसगढ़

अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं को हाॅस्पिटाॅलिटी एवं हाॅटल मैनेजमेंट में दिया जाएगा प्रशिक्षण

Published

on

बिलासपुर। हाॅस्पिटाॅलिटी एवं हाॅटल मैनेजमेंट में कैरियर बनाने की आकांक्षा रखने वाले छ.ग. राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवकों एवं युवतियों को हाॅस्पिटाॅलिटी एवं हाॅटल मैनेजमेंट योजनांतर्गत प्रशिक्षण दिया जाना है। यह प्र्रिशक्षण आवासीय है। छात्रावास एवं मेस की सुविधा निःशुल्क होगी। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रदाता संस्थान द्वारा जाॅब प्लेसमेंट भी उपलब्ध कराई जाएगी।


छ.ग. राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के ऐसे पात्र युवक, युवतियां जो स्थायी जाति प्रमाण पत्र तथा जाति सत्यापन प्रमाण पत्र- धारक हों, जिनकी आयु 1 जनवरी 2021 की स्थिति में 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य हों, जो मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी अन्य विषय में हायर सेकेण्डरी परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अथवा अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हो, हायर सेकेण्डरी स्तर में एक विषय अंग्रेजी हो जिसमें उत्तीर्ण हो, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो तथा परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक न हो, इस प्रशिक्षण हेतु निर्धारित प्रपत्र में 10 अगस्त 2021 को शाम 5 बजे तक आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, ब्लाॅक डी, भू-तल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, छ.ग. को आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रशिक्षण से संबंधित आवेदन पत्र का प्रारूप, नियम तथा शर्तें विभाग की वेबसाइट ूूूण्जतपइंसण्बहण्हवअण्पद पर एवं सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बिलासपुर के कार्यालय में अवलोकनार्थ उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें   सूरजपुर: 27 सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी पदों पर निकली संविदा भर्ती
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   सारंगढ़ बिलाईगढ़ : त्रिस्तरीय पंचायती आम व उप चुनाव से नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 जून
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बाढ़ की मार : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के कोंटा और भद्राचलम में आई भयंकर बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित, ट्रक चालकों को मिली राहत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्ट बाल एशिया कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending