Connect with us

छत्तीसगढ़

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में ना हो देरी, आम ज़नों की परेशानियों का हो त्वरित निराकरण : डॉ. अलंग

Published

on

बिलासपुर। संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने आज कोरबा जिले के कटघोरा पहुंचकर एसडीएम तथा तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की मौजूदगी में डॉ. अलंग ने राजस्व संबंधी भू-प्रकरणों की जानकारी रीडर शाखा के लिपिक से ली। उन्होंने डायवर्सन अर्थदण्ड आदि प्रकरणों में बी 1, बी 2, बी 7 के साथ सी श्रेणी के रिकॉर्ड अगले तीन महीने में अद्यतन करने का निर्देश उपस्थित राजस्व अधिकारियों को दिया। डॉ. अलंग ने रिकॉर्ड अपडेशन के बाद वास्तविक राजस्व मांग और उपकर आदि का आकलन करने को कहा। संभागायुक्त ने भूमि से संबंधित प्रकरणों में लैण्ड रिकॉर्ड भी नस्ती करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने नकल शाखा, सांख्य लिपिक शाखा, शिकायत शाखा, भू-बंटन शाखा, राजस्व अधीक्षक शाखा, भू-अर्जन शाखा, नजूल शाखा, स्थापना शाखा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शाखाओं में मौजूद कर्मचारियों और प्रभारी अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखा के सभी रिकॉर्ड अद्यतन और व्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिए। डॉ. अलंग ने इन शाखाओं मे अपने काम से आने वाले लोगों से भी मित्रवत् अच्छा व्यवहार करने और उनकी हर संभव सहायता करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने और अपना काम पूरी निष्ठा से समय पर करने को कहा।
संभागायुक्त ने इस दौरान राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों को तेज़ी से नियमानुसार निराकृत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नामांतरण, बंटबारा सहित फ़ौती जैसे छोटे कामों के लिए भी किसानों और आम ज़नों को सरल प्रक्रिया अपनाकर परेशानी से बचाया जाये। डॉ. अलंग ने पटवारी रिपोर्ट के कारण निराकृत होने से लम्बित प्रकरणों को 31 जुलाई तक निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरण के निराकरण पर जारी आदेश के बाद उसके रिक़ार्ड सुधार की करवाई करने को भी कहा, ताकि किसानो और आम ज़नो को अपने राजस्व रिक़ार्ड अपडेट होकर मिल सके। संभाग आयुक्त ने अर्थ दंड के प्रकरणों में मिली राशि को चालान द्वारा निर्धारित समय अवधि में शासकीय खाते में जमा कराने और इसका पूरा रिक़ार्ड पंजी में संधारित करने के भी निर्देश दिए। डॉक्टर अलंग ने अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने और एसडीएम को पटवारी बस्ता की जांच करने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर डॉ. अलंग ने नाजिर शाखा और स्थापना शाखा,स्टेशनरी भण्डार रजिस्टर सहित अन्य रिकॉर्ड दुरुस्त रखने पर डॉ. अलंग ने लिपिकों की तारीफ़ की। इसी प्रकार नाजिर शाखा में कैशबुक संधारण और अन्य संबंधित दस्तावेजों को अद्यतन रखने पर संभागायुक्त से तारीफ मिली। इस दौरान सीईओ श्री कुंदन कुमार, उप आयुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा, एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा सहित राजस्व अमला उपस्थित रहा।
वकीलों और आम जनों से जानी समस्यायें
डॉ अलंग ने तहसील कार्यालय निरीक्षण के दौरान राजस्व प्रकरणों में पैरवी करने वाले वकीलों से भी मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान संभागायुक्त ने पेशी के लिए आए हुए किसानों और आमजनों से भी मुलाकात की और उनके प्रकरणों के बारे में जानकारी ली। वकीलों ने संभाग आयुक्त को कटघोरा में कोर्ट टिकट नहीं मिलने की जानकारी दी, जिस पर डॉ अलंग ने पर्याप्त मात्रा में कोर्ट टिकट उपलब्ध कराने का निर्देश सहायक कोषालय अधिकारी को दिया। डॉ. अलंग ने इस दौरान निर्धारित दिन व समय पर राजस्व कोर्ट में उपस्थित रहकर प्रकरणों की सुनवाई और निराकरण का निर्देश अधिकारियों को दिया। वकीलों ने कटघोरा में अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट भी शुरू करने की मांग संभाग आयुक्त से की।

यह भी पढ़ें   26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर प्रदर्शित झांकियों में से चुन सकते हैं अपनी मनपसंद झांकी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: पुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   26 जनवरी को नई दिल्ली के राजपथ पर प्रदर्शित झांकियों में से चुन सकते हैं अपनी मनपसंद झांकी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : गांव के गरीब किसानों का शिविर में करें तत्काल समाधान - कलेक्टर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending