Connect with us

खेल

MS Dhoni की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड एम्बेसडर बनी बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीना, IPL का बनेंगी हिस्सा

Published

on

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क – इंडियन प्रीमियर लीग का क्रेज एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों पर चढ़ने वाला है। साल 2024 में आईपीएल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी बीच साउथ की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर आई है.

आईपीएल 2024 के लिए टीम ने अपना ब्रांड एंबेसडर एक बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को चुना है, जिनकी एंट्री से एक बात तो तय है कि चेन्नई सुपर किंग्स की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा होने वाला है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जो पहले से ही काफी लोकप्रिय हैं. धोनी के फैन्स पूरी दुनिया में रहते हैं. वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शुरुआत से ही कप्तान के तौर पर जुड़े रहे हैं. हालांकि, बीच में उन्होंने खुद को कप्तानी से दूर कर लिया, लेकिन जल्द ही वापसी कर ली. अब उन्हें बॉलीवुड की सुपरहॉट एक्ट्रेस का साथ मिलने जा रहा है. तमिल फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहले से ही चेन्नई सुपर किंग्स का समर्थन करते रहे हैं. अब इस टीम में शामिल होने जा रही हैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत ब्यूटी कैटरीना कैफ।

यह भी पढ़ें   IPL 2021: केकेआर और आरसीबी के बीच मैच स्थगित, कुछ ऐसे MEMES हुए वायरल

इंस्टेंट बॉलीवुड की रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को अपनी टीम का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। इसके साथ ही कैटरीना कैफ आईपीएल 2024 में धोनी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स को चीयर करती नजर आएंगी. कैटरीना कैफ को आईपीएल के दौरान पहले भी कई बार स्टेडियम में देखा जा चुका है. एक्ट्रेस को कुछ मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट करते देखा गया था. हालाँकि, अब कैटरीना कैफ का नाम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गया है, यानी सीएसके उत्तर के साथ-साथ दक्षिण में भी प्रसिद्ध होगी। सीएसके का शानदार इतिहास।

यह भी पढ़ें   IPL 2023: हैदराबाद और कोलकाता के बीच खेला जाएगा आज का मुकाबला, यहां जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम की पूरी स्थिति

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. महेंद्र सिंह धोनी हर मौके पर अपनी टीम को सर्वश्रेष्ठ साबित करते रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में अब तक 5 खिताब जीते हैं. इनमें 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 का आईपीएल शामिल है. अब आईपीएल का 17वां सीजन 2024 में आने वाला है. पहली बार आईपीएल मैच साल 2008 में हुए थे।

खेल

अश्विन के संन्यास से जडेजा हैरान, कहा- मैं पूरे दिन साथ था, रिप्लेसमेंट पर भी रखी राय

Published

on

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन के अचानक संन्यास लेने पर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मैं दिन भर उनके साथ था लेकिन मुझे भी ये जानकारी नहीं थी।

Ravindra Jadeja on R Ashwin retirement: आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद अचानक संन्यास का ऐलान किया। उनके संन्यास पर अब साथी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। जडेजा ने कहा कि मैं दिनभर अश्विन के साथ था लेकिन मुझे भी ये नहीं पता था।

रवींद्र जडेजा ने अश्विन के संन्यास को लेकर कहा, ‘मुझे आखिरी समय में संन्यास के बारे में पता चला। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पांच मिनट पहले। यह चौंकाने वाला था। क्योंकि दिनभर हम साथ थे और उन्होंने मुझे कानों-कान खबर नहीं होने दी। हम जानते हैं कि अश्विन का दिमाग कैसे काम करता है।’

यह भी पढ़ें   पृथ्वी शॉ और ईशान किशन दोनों ने छोड़ा भारत देश, अब इस मुल्क के लिए खेलेंगे क्रिकेट

मुझे अश्विन के संन्यास का 5 मिनट पहले पता लगा: जडेजा
जडेजा और अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेहतरीन स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने एक साथ 58 टेस्ट खेले और 587 विकेट लिए, जिससे वे भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी बन गए, उन्होंने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने एकसाथ 501 शिकार किए थे।

‘युवाओं के पास अश्विन की जगह लेने का मौका’
अब अश्विन के संन्यास के बाद, जडेजा को लगता है कि इससे युवाओं के लिए अवसर का लाभ उठाने का रास्ता खुल गया है। जडेजा ने अश्विन के रिप्लेसमेंट पर कहा, ‘हम कई सालों से गेंदबाजी में साझेदार हैं। हम एक-दूसरे के पूरक रहे हैं। हम बल्लेबाजों के खिलाफ योजना बनाते थे। मुझे कई चीजें याद आएंगी। उम्मीद है कि अश्विन की जगह कोई बेहतर स्पिन गेंदबाज और ऑलराउंडर आएगा। भारत में हमारे पास हमेशा अच्छी प्रतिभाएं होती हैं और ऐसा नहीं है कि कोई भी अपूरणीय है। हमें आगे बढ़ना होगा। किसी भी युवा के लिए यह सुनहरा अवसर है।’

यह भी पढ़ें   खेल: खैरागढ़ में रंग लाई नदीम मेमन और उनकी टीम की मेहनत, जो सोचा वह कर दिखाया

गाबा में रवींद्र जडेजा ने मैच बचाने वाली 77 रन की पारी खेली और उनका मानना ​​है कि इस पारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वह इसी मानसिकता के साथ एमसीजी में भी बल्लेबाजी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘जब टीम मुश्किल स्थिति में हो तो बाहर रन बनाने से आपको आत्मविश्वास मिलता है। मानसिकता वही रहेगी। आपको मैच की स्थिति के अनुसार खेलना होगा और मैं टीम की भूमिका के अनुसार खेलूंगा।’ जडेजा ने पर्थ और एडिलेड में पहले दो टेस्ट नहीं खेले, लेकिन उनका कहना है कि इससे उन्हें ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल ढलने में मदद मिली।

Continue Reading

खेल

SMAT Mumbai vs Baroda: शतक के मौके को भुना नहीं पाए रहाणे, सूर्या की कुर्बानी फैंस को आई पसंद

Published

on

सूर्यकुमार यादव ने अजिंक्य रहाणे को शतक बनाने का मौका दिया, लेकिन रहाणे 98 रन पर आउट हो गए।

SMAT, Mumbai vs Baroda: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को 6 विकेट से हराया। मुबंई के अजिंक्य रहाणे ने शानदार 98 रन की पारी खेली। वह मुंबई की जीत के नायक बने। हालांकि रहाणे अपना शतक पूरा नहीं कर पाए। वह 98 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

अजिंक्य रहाणे जब 98 के स्कोर पर थे तो स्टेडियम के अंदर फैंस में उत्साह देखा गया। इसी दौरान रहाणे के साथ सूर्यकुमार यादव दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 98 रन पर रहाणे ने एक शॉट खेलकर सिंगल लेने की कोशिश की, लेकिन सामने से सूर्या ने उन्हें मना कर दिया। सूर्या चाहते थे रहाणे बड़ा शॉट खेलकर अपनी सेंचुरी पूरी करे। फैंस को सूर्या की यह पहल पसंद आई और उन्हें जमकर चीयर करने लगे।

यह भी पढ़ें   खेल: खैरागढ़ में रंग लाई नदीम मेमन और उनकी टीम की मेहनत, जो सोचा वह कर दिखाया

मुंबई ने फाइनल में बनाई जगह
मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है। मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बड़ौदा ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट सेट किया। इसके जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। मुंबई की तरफ से रहाणे 98 और श्रेयस अय्यर ने 46 रन बनाए। अजिंक्य शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने 56 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से शानदार पारी खेली।

इधर, दूसरे सेमीफाइनल में मध्यप्रदेश और दिल्ली के बीच मुकाबला जारी है। एमपी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 का स्कोर खड़ा किया है।

Continue Reading

खेल

ENG vs NZ Test : भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के बीच इस गेंदबाज ने ली हैट्रिक, डेब्यू पर भी रचा था इतिहास

Published

on

Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा है। ये टेस्ट में इंग्लैंड की तरफ से 15वीं हैट्रिक है।

Gus Atkinson Hat trick: इंग्लैंड के पेसर गस एटकिंसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में इतिहास रचा। एटकिंसन ने मैच के दूसरे दिन हैट्रिक ली है। एटकिंसन की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड के पहली पारी में 280 रन के जवाब में कीवी टीम महज 125 रन पर ढेर हो गई। एटकिंसन ने इंग्लैंड को इस तरह पहली पारी में 155 रन की बढ़त दिलाई।

यह भी पढ़ें   #LordShardul: शार्दुल ने टेस्ट मैच में दिखाया टी20 जैसा तूफान, सोशल मीडिया पर फैंस ने शेयर किए मजेदार मीम्स

ये इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट में 15वीं हैट्रिक है। एटकिंसन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी के 35वें ओवर में नाथन स्मिथ को क्लीन बोल्ड किया। अगली गेंद पर एटकिंसन ने मैट हेनरी को बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया और इसके बाद टिम साउदी को भी आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

ये एटकिंसन का टेस्ट क्रिकेट में पहला ही साल है। उन्होंने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू पर 12 विकेट लेकर इतिहास रचा था। 26 साल के गस एटकिंसन ने इसके बाद अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ लॉर्ड्स में ही शतक ठोकने के साथ 5 विकेट लिए थे। यह 2017 में ओवल में दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ़ मोईन अली के बाद टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के गेंदबाज़ द्वारा ली गई पहली हैट्रिक थी और 16 साल पहले हैमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ रयान साइडबॉटम के बाद किसी विदेशी टेस्ट में ली गई पहली हैट्रिक है।

यह भी पढ़ें   IPL 2021: कोरोना हाहाकार के बीच अब सितंबर में फिर से IPL चालू करवाने पर विचार

कुल मिलाकर, एटकिंसन टेस्ट हैट्रिक लेने वाले 14वें इंग्लिश प्लेयर हैं- स्टुअर्ट ब्रॉड ने दो हैट्रिक ली हैं।टेस्ट क्रिकेट में 2021 में केशव महाराज के बाद किसी गेंदबाज ने हैट्रिक ली है। एटकिंसन द्वारा तीन गेंदों पर लिए गए तीन विकेट ऐतिहासिक बेसिन रिजर्व में ली गई पहली हैट्रिक भी है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending