Connect with us

छत्तीसगढ़

ठग गिरोह का पर्दाफाश, मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर करते थे ठगी

Published

on

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर करोडों रुपए की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह में शामिल 14 लड़कियों समेत 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कई मोबाइल भी जब्त किया है। सभी आरोपियों को कोलकाता में दबिश देकर पकड़ा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह गिरोह अपना संचालन झारखंड के जामताड़ा और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से करते थे। इनके गिरोह में कुल 24 सदस्य थे, जो कोलकाता के दमदम में एक किराए का मकान लेकर अपना ठगी का धंधा चला रहे थे। आरोपी कॉल कर मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर लोगों को फंसाते थे। फिर लोगों को मोटी रकम देने के साथ ही हर महीने किराये देने की बात करते थे। गिरोह में 22 ठगों में से 14 लड़कियां और 8 लड़के मौजूद थे, जिसमें से 8 लड़कों को रायगढ़ पुलिस अपने साथ न्यायिक रिमांड पर रायगढ़ ले आई है और बाकी अन्य 14 लड़कियों को कोलकाता न्यायालय से अग्रिम जमानत मिली है और उन्हें रायगढ़ में पेश होने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी

पूरे देश में फैले थे गिरोह के सदस्य

वहीं पुलिस ने ठगों के दर्जनों बैंक खातों को सीज कर दिया है। ठगी की रकम वापसी के लिए पुलिस जुट गई है। ठग गिरोह ने छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश के सभी राज्यों से ठगी की है। पुलिस के हाथ अहम रजिस्टर और कागजात लगे हैं, जिसमें इन्होंने कहां से किससे कब कितनी ठगी की है, उसकी जानकारी है। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि वे लालच में आकर साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। जागरुकता की कमी के कारण पढ़े लिखे लोग भी इनके शिकार हो रहे हैं। इसीलिए पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि, वे पैसे से संबंधित कोई भी जानकारी मोबाइल पर साझा ना करें। कुछ भी संदेह होने पर तत्काल संबंधित थाना और बैंक में शिकायत दर्ज करवाएं। जब तक लोगों में जागरुकता नहीं आएगी, तब तक साइबर क्राइम के मामले बंद नहीं होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   शराब बिक्री के नाम पर 30 हजार की वसूली, 2 आरक्षकों को किया निलंबित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन के लिए तेलंगाना और महाराष्ट्र पुलिस को मिला स्पेशल ऑपरेशन मेडल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पुरानी पेंशन योजना को लेकर ल‍िया गया न‍या फैसला, इस तारीख तक फार्म नहीं भरा तो नहीं म‍िलेगा पेंशन का फायदा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending