Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी : अगले 3 दिनों में बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ गिर सकते हैं ओले

Published

on

छत्तीसगढ़ में मौसम बदल रहा है। प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इस बदलाव के कारण  तापमान में गिरावट आई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में उलटफेर होने लगा है। 18 मार्च और 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और अंधड़ के साथ ओले गिरने की संभावनाएं जताई जा रही है। अगले कुछ दिनों तक तापमान कम रहेग, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

मौसम विभाग ने 6 जिलों बलरामपुर, कोरबा, कोरिया गौरेला पेंड्रा मरवाही, सूरजपुर और सरगुजा के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आज रायपुर, सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलौदाबाजार, महासमुंद, बेमेतरा, कबीरधाम और राजनांदगांव जिले में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। 

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से अपने कब्जे में 15 लीटर कच्ची महुआ बिक्री हेतु घर के बाड़ी में छुपा के रखना पाया गया

दो दिन इन जिलों में हो सकती है बारिश 

संभावनाएं जताई जा रही है कि, 19 मार्च को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में बारिश हो सकती है। 
वहीं 20 मार्च को जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भी बारिश हो सकती है। इससे पहले रविवार को बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई हिस्सों में बारिश हुई। 

प्रदेश में नमीं के कारण गिरा दिन का तापमान 

रविवार को बलौदाबाजार, सिमगा, भाटापारा, बेमेतरा, साजा, नवागढ़, थानखम्हरिया, कवर्धा, बोडला, सहसपुर लोहारा, छुईखदान, बिलासपुर, पेंड्रारोड. पंडरिया, लोरमी, शिवरीनारायण, जैजैपुर, रायगढ़, लैलुंगा, पुसौर में भी हल्की-हल्की बारिश हुई। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। इधर पूरे प्रदेश में नमीं आने के कारण कई जगहों पर दिन का तापमान काफी गिर गया है।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश कल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 09 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सेना का जवान गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर रुपये ऐंठे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh Breaking: BJP के युवा नेता की कोरोना वायरस से मौत
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending