Connect with us

छत्तीसगढ़

लाइन में लगने की झंझट से बचने, करें “यूटीएस मोबाइल ऐप” का उपयोग

Published

on

R- Wallet से करें टिकट का भुगतान और पाएँ 03 प्रतिशत अतिरिक्त बोनस |

मंडल के विभिन्न स्टेशनों में अभियान चलाकर यात्रियों को निरंतर किया जा रहा है प्रोत्साहित ।

अनारक्षित टिकटिंग की प्रक्रिया को यात्रियों के सुविधा अनुकूल बनाने, यात्रियों को चिल्हर की परेशानी से राहत दिलाने के साथ ही डिजिटल टिकटिंग मोड को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा घर बैठे अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है। इस ऐप के द्वारा किसी भी स्टेशन के लिए कितनी भी दूरी से अनारक्षित टिकट प्राप्त किया जा सकता है ।

भीड़भाड़ के दौरान सुगम तरीके से अनारक्षित टिकट प्राप्त करने का यह सबसे आसान व अच्छा विकल्प है | साथ ही टिकट का भुगतान R- Wallet के माध्यम से करने से 03 प्रतिशत की अतिरिक्त बोनस राशि भी प्राप्त होती है | यात्रियों को इससे होने वाली लाभ व इस एप से टिकट लेने की सरलतम प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है जिससे यात्रीगण इसका सरलतापूर्वक प्रयोग कर इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठा सकें |

यह भी पढ़ें   रायपुर : ग्राम स्वरोजगार केंद्र कर रहे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के सपनों को साकार

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में मंडल के बिलासपुर सहित सभी प्रमुख स्टेशनों में हेल्प-डेस्क का प्रावधान किया गया है जहां टिकट चेकिंग व बुकिंग स्टाफ द्वारा यात्रियों को यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है | साथ ही यूटीएस ऑन मोबाइल एप के माध्यम से अनारक्षित टिकट के प्रावधानों, इससे होने वाली लाभों एवं इसके प्रयोग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जा रहा है |

इस सुविधा से लाभान्वित होने के लिए यात्रियों को अपने इंटरनेट सुविधा वाले मोबाइल फोन के प्ले स्टोर में जाकर UTS App को इंस्टाल करना है, इंस्टाल के पश्चात् अपने मोबाइल नंबर को रजिस्ट्रेशन कराना होता है इसके पश्चात् टिकट बुकिंग हेतु पेपरलेस टिकट विकल्प पर जाकर अनारक्षित टिकट बुक किया जाता है। टिकट के भुगतान हेतु R- Wallet, QR कोड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई की सुविधा उपलब्ध है । यात्रीगण इसका प्रयोग कर लंबी लाइनों व चिल्हर की समस्या से राहत प्राप्त कर अपनी कीमती समय भी बचा सकते हैं साथ ही R- Wallet से टिकट का भुगतान कर 03 प्रतिशत की अतिरिक्त बोनस राशि भी प्राप्त कर सकते हैं |

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रायगढ़: मालगाड़ी की चपेट में आने से 2 की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh : बिजली विभाग में 1200 से ज्यादा लाइन परिचारकों की भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   आज देशभर में मनाया जा रहा भाई दूज का त्योहार, जानें पूजा की विधि
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending