Connect with us

छत्तीसगढ़

कोविड महामारी से निपटने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने दिए 10 ऑक्सीजन सिलेण्डर,स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्याें ने भी दिया 100 थर्मल स्कैनर… सहयोग के लिए कलेक्टर ने जताया आभार

Published

on

बिलासपुर| कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में जिला प्रशासन को विभिन्न संगठनों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वे स्वयं आगे आकर यथासंभव जिला प्रशासन की मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में आज प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर को 10 जम्बो आॅक्सीजन सिलेण्डर सौंपा गया। स्कूल शिक्षा विभाग के प्राचार्योें ने भी इस महामारी से निपटने के लिए 100 नग नाॅनटच थर्मल स्कैनर कलेक्टर को उपलब्ध कराया।


कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की जागरूकता को लेकर प्रशंसा व्यक्त करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में सभी के समन्वय, सहयोग एवं जागरूकता से कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई हम अवश्य जीत लेंगे। उल्लेखनीय है कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा लगभग 20 दिनों से अपने विद्यालयों के वाहनों को कोविड मरीजों के घर से लाने एवं ले जाने के लिए लगाया गया है।इस अवसर पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी पी.दासरथी, सहायक संचालक संदीप चैपड़े, प्राचार्य कोस्तब्ध चटर्जी, रवि चारी, संजय बडेरा एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से अशोक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सुरिन्दर चावला उपस्थित रहें|

यह भी पढ़ें   CG: शिक्षकों की कमी से पढ़ाई ठप, बच्चों ने स्कूल में जड़ा ताला
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   नाबालिक लड़की से छेड़छाड करने वाले आरोपी के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अवैध प्लॉटिंग करने वाले 146 भू स्वामियों को नोटिस
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending