Connect with us

छत्तीसगढ़

अंगना में शिक्षा के तहत प्रशिक्षण

Published

on

बेमेतरा| अंगना में शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिला बेमेतरा के चारो विकासखण्ड स्तर पर कल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण जिले स्तर के मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा दिया गया। ’’अंगना में शिक्षा’’ कार्यक्रम आंगनबाड़ी व कक्षा पहली से तीसरी में पढ़ने वाले बच्चे एवं उनके माताओं के लिए है। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह है कि माताएं अपने घर आंगन में उपलब्ध सामग्रियों का उपयोग करके बच्चों को कैसे शिक्षित करे एवं उनको शिक्षा के प्रति जागरूक कैसे करे। साथ ही बच्चों को कहानी, कविता, चित्र, खेल के माध्यम से व घरेलू सामग्रियों के माध्यम से जोड़ना, घटाना, भाग, गुणा के बारे में बच्चों को कैसे बताये की वह आसानी से समझ सकें। माताएं अपने बच्चो को घर के फल, सब्जी आदि संसाधन से जोड़ना-घटाना सीखा सकती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर समेत 6 जिलों के कलेक्टर को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

इससे बच्चे को न्यूनतम अधिगम की प्राप्ति होगी एवं वे अपनी दक्षताओं को प्राप्त कर सके। विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स अपने-अपने विकासखण्ड मुख्यालय में संकुल शैक्षिक समन्वयक को प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया जायेगा। ये प्रशिक्षित सीएसी अपने संकुल केन्द्र के प्राथमिक शाला के शिक्षको को देंगे। उक्त प्रशिक्षण में चारो विकासखण्ड के विकासखण्ड स्रोत व्यक्ति द्वारा सहयोग प्रदान किये एवं पूरे समय तक उपस्थित रहे। जिला परियोजना कार्यालय के जिला मिशन समन्वयक श्री कमोद सिंह ठाकुर एवं सहायक जिला मिशन समन्वयक श्री कमलनारायण शर्मा के द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही मास्टर टेªनर एवं प्रशिक्षणार्थियों को प्रभावी प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किये।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जेल अभिरक्षा में युवक की मौत मामले आबकारी विभाग के चार कर्मचारी निलंबित, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Viral Video: शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन को बाइक पर उठा ले गए दो युवक, वीडियो वायरल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Viral Video: शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन को बाइक पर उठा ले गए दो युवक, वीडियो वायरल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending