Connect with us

छत्तीसगढ़

परिवहन ,यातायात पुलिस एवं निगम प्रशासन ने ली, बस मालिक संघ की संयुक्त बैठक

Published

on

बिलासपुर| विगत दिनों निजी बस मालिक संघ बिलासपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल को सीपत चौक, नेहरू चौक,तोरवा चौक की ओर से बसों के परिवहन में होने वाली सुविधाओं के संबंध में अति शीघ्र निराकरण हेतु ज्ञापन पत्र प्रस्तुत किया गया था।

इस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा तिफरा ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति को ध्यान में रखते हुए तथा आम जनता के लिए बस सुविधा सुलभ किए जाने हेतु, यातायात पुलिस को निजी बस मालिक संघ के पदाधिकारियों की बैठक लिए जाने हेतु निर्देश दिए गए थे।इस परिपालन में दिनांक 26/06/2021 को यातायात पुलिस परिवहन विभाग एवं निगम प्रशासन बिलासपुर के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रुप से निजी बस मालिक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय बिलासागुड़ी, पुलिस लाइन में आहूत की गई ।


आज की बैठक के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रोहित बघेल ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पी0पी0शर्मा, डिप्टी कमिश्नर नगर पालिक निगम अजय सिंह एवं डी0एस0पी (यातायात) ललिता में मेहर की उपस्थिति में निजी बस मालिक संघ के पदाधिकारी एवं प्रवक्ता सहित संचालक सदस्यों की बैठक ली।आज के बैठक में एजेंडा बिंदुओं के अनुसार वर्तमान समय में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सवारी बसों के परिवहन हेतु निम्न अनुसार महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से बस व्यवस्था हेतु निर्णय लिया गया, जिसके अनुसार ही अब सवारी बस संचालित किए जाने बस मालिक संघ में अपनी सहमति दी-

मस्तूरी रोड की बसें अब गुरुनानक चौक, दयालबंद,गांधी चौक ,शिव तिराहा से होते हुए पुराना बस स्टैंड तक पहुंचकर सवारी उतार व चढ़ा सकेंगे एवं वापसी इसी मार्ग से मस्तूरी दिशा की ओर परिवहन करेंगे, किंतु पुराने बस स्टैंड में अनावश्यक रूप से नहीं रुकेंगे इस मार्ग पर सूर्या होटल के आगे मुख्य सड़क को छोड़कर किनारे बस रुकने की व्यवस्था होगी तथा एक समय में दो से अधिक बस नहीं खड़ी की जावेगी।सीपत रतनपुर एवं पूर्व दिशा की बसें- इस दिशा की बसों को पिक आवर में प्रातः 9:15 बजे के पूर्व तक महामाया चौक की दिशा से हाईटेक बस स्टैंड की ओर परिवहन की अनुमति हो होगी इसके उपरांत 11:00 बजे तक इस मार्ग पर परिवहन कार्य प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें   नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, मछली पकड़ने जुटाई भीड़

कवर्धा मुंगेली रोड-इस दिशा की बसों को भी प्रातः 9:15 बजे के पूर्व तक नर्मदा नगर बस स्टैंड से हाईटेक बस स्टैंड की ओर जाने की अनुमति होगी इस समय के उपरांत प्रातः 11:00 बजे तक हाई टेक बस स्टैंड की ओर इस दिशा इस दिशा पर परिवहन कार्य प्रतिबंधित रहेगा।इस प्रकार प्रतिबंधित समय में छिपा चौक एवं नर्मदा चौक पर बस स्टॉपेज होगा।

स्लीपर गाड़ियां एवं बस व अन्य सभी प्रकार की वाहने- रायपुर रोड में आवासीय परिसर से बिलासपुर शहरी क्षेत्र, नेहरू चौक महामाया चौक, लोधी पारा एवं कोनी तक प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करेंगे इस मार्ग पर प्रेशर हार्न का प्रयोग पूर्णत प्रतिबंधित होगा। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधित चालक /परिचालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट अंतर्गत विधिसंगत कार्यवाही की जावेगी, केवल मानक स्तर के हार्न का ही प्रयोग किया जावेगा।महामाया चौक एवं छत्तीसगढ़ भवन के सामने अनावश्यक रूप से लगने वाले ठेले व गुमटी दुकानों पर निगम प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जावेगी।

यह भी पढ़ें   CG Breaking : CRPF कैंप में हेड कॉन्स्टेबल ने ASI पर चलाई गोली

इस प्रकार नेहरू चौक से महाराणा प्रताप चौक तक ऑटो रिक्शा पर नियंत्रण कर, इन्हें निर्धारित संख्या में खड़ी किए जाने व्यवस्था किया जावेगा। बस मालिक संघ द्वारा इस बात का विशेष ध्यान रखने का आश्वासन दिया गया कि कोई भी बस महाराणा प्रताप चौक के आसपास खड़ी नहीं करेंगे, इसी प्रकार नेहरू चौक, मंदिर चौक महामाया चौक पर एक समय में दो से अधिक बस नहीं खड़ी की जावेगी।

बस मालिक संघ द्वारा वर्तमान में सभी दिशाओं से संचालित होने वाली बसों की सूची दिन दिवस के भीतर यातायात पुलिस बिलासपुर को उपलब्ध कराया जावेगा तथा ये नवीन व्यवस्था प्रायोगिक तौर पर तीन दिवस देखने के उपरांत अमल में लाई जाएगी।बैठक में चिन्हित सभी बिंदुओं पर परिवहन विभाग यातायात पुलिस एवं निगम प्रशासन के अधिकारियों सहित निजी बस मालिक संघ द्वारा बसों के संचालन में इस नवीन व्यवस्था के अनुरूप परिवहन कार्य किए जाने पर राय उपरांत अपनी सहमति दी गई।

आज के इस बैठक में बस मालिक संघ के राम निरंजन शर्मा , राम शरण सिंह, प्रह्लाद दुबे ,आकाश यादव, सुशील यादव ,एस0एन0 दुबे, मोहम्मद नसीम कुरैशी, उमेश गुलहरे ,संतोष गुलहरे, अभिलेश पाठक , सुनील यादव, मोहम्मद रशीद कुरेशी, तपन सिंह सहित यातायात के पांचों थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश चौबे,, बृजलाल भारद्वाज, सक्सेना, उप निरीक्षक उमा शंकर पांडे (जिला रोड सेफ्टी सेल प्रभारी) सहायक उपनिरीक्षक मणिराम भगत उपस्थित हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   कमल छाबड़ा का अभिनव प्रयास, लायंस क्लब का ऑक्सीजन बैंक प्रारम्भ

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया लॉकडाउन का उल्लंघन, मछली पकड़ने जुटाई भीड़

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   वंदे भारत में पहले दिन रायपुर मंडल से केवल 200 यात्री, महंगा टिकट देख ठिठके

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending