Connect with us

छत्तीसगढ़

नदी किनारे अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपीयों को किया गया गिरफत्तार

Published

on

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर मल्हार/मस्तूरी पुलिस का प्रहार

नदी किनारे अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपीयों को किया गया गिरफत्तार

जप्ति
कुल 40.266 लीटर हाथ भ‌ट्ठी का तैयार किया हुआ महुआ शराब घटना में प्रयुक्त एक नग मोटर सायकल व नगदी बिक्री रकम 12100 कुल जुमला किमती करीबन 73450 रू को किया गया जप्त

नाम आरोपी
1/ रिकू नेताम पिता रामायाण सिंह नेताम उम्र 30 साल साकिन ग्राम सरसेनी डिपरापारा मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छःम

2/ कमलेश नेताम पिता स्व. सहंगूराम नेताम उम्र 26 साल साकिन ग्राम सरसेनी डिपरापारा मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग.

विवरण
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह भापुसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उदयन बेहार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। पुसकें मल्हार प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेन्डे के द्वारा पुसकें के द्वारा अवैध रूप से शराब बिकी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु तत्काल टीम गठित किया गया। पतासाजी हेतु अलग अलग स्थानों पर मुखबिर तैनात किया गया था। इसी कड़ी में जरिये मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला की ग्राम सरसेनी आमापारा नदी किनारे अवैध रूप से शराब बिक्री हो रहा है मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही हेतु पुसकें प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेन्डे टीम के साथ मौके पर रवाना होकर ग्राम सरसेनी आमापारा नदी के पास पहुंचने पर पुलिस को देखकर कुछ व्यक्ति खेत जंगल की ओर भाग गये। मोटर सायकल में भागते दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर चालक के द्वारा अपना नाम 01. रिंकू नेताम पिता रामायाण सिंह नेताम उम्र 30 साल साकिन ग्राम सरसेनी डिपरापारा मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग. तथा पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम 02. कमलेश नेताम पिता स्व. सहंगूराम नेताम उम्र 26 साल साकिन ग्राम सरसेनी चिपरापारा मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग. के रहने वाले बताये। मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बी.एम. 2269 के बीच में रखे प्लास्टिक के बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में रखा हुआ छोटा पॉलिथिन का पाउच 54 नग व बडा पॉलीथिन का पाउच 94 नग कुल 40.266 लीटर हाथ भ‌ट्ठी का तैयार किया हुआ महुआ शराब जुमला किमती 12100 रू व रिकू नेताम के पेंट के दाहिना जेब से नगदी बिक्री रकम 400 रू तथा कमलेश नेताम के पेंट के दाहिना 950 रु बिकी रकम मिलने पर आरोपीगणों को शराब रखने बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने हेतु नोटिस तामिल किया गया। आरोपीगणों के द्वारा कोई वैध कागजात लाईसेंस पेश नहीं करने पर चालक रिंकू नेताम से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 बी.एम. 2269 जुमला किमती 60000 रू दोनों आरोपीगणों से हाथ भट्ठी का तैयार किया हुआ महुआ शराब कुल 40.266 जुमला किमती 12100 रू कुल जुमला किमती करीबन 73450 रू को जप्त कर आरोपीगणों को विधीवत् दिनांक गिरफतार कर आरोपीगणों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें   Railway News : यात्रीगण कृपया ध्यान दें छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये ट्रेनें हुई रद्द

संपूर्ण कार्यवाही में पुसके प्रभारी भावेश शेन्डे, प्रधान आर विनोद यादव, प्रधान आर. नुवास तिग्गा, आरक्षक अभिजित कुर्रे, रंजीत खरे श्याम लाल सोनवानी, राजेश भारती व सुखदेव पालके का विशेष योगदान रहा।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में भर्ती का विज्ञापन रद्द, हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद हुआ निरस्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: अवैध रूप से शराब बिकी हेतु परिवहन करने वाला करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : डांस कार्यक्रम के दौरान चाकूबाजी
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending