छत्तीसगढ़
दिल्ली से गिरफ्तार हुए छत्तीसगढ़ के दो गैंगस्टर!
रायपुर: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार गैंग के दो गैंगस्टर दिल्ली में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों का कनेक्शन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से है। पंजाब, दिल्ली और छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इन शातिर गैंगस्टरों को दिल्ली से धर दबोचा है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के रहने वाले शक्ति सिंह और अफजल खान को गिरफ्तार किया है। इनके बारे में बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पंजाब के लुधियाना निवासी एक कारोबारी से फिरौती वसुलने की धमकी दी थी और फिरौती नहीं देने पर सिद्दू मुसेवाला जैसा हश्र करने की भी धमकी दी थी। कारोबारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास चार जून से अज्ञात अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय नंबरों से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं, जिसके बाद पीड़ित कारोबारी ने इसकी शिकायत 4 जून को ही लुधियाना साइबर थाने में की थी।
शिकायत के आधार पर पुलिसे ने जांच शुरू कर दी थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस को धमकी देने वालों के कनेक्शन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से होने के संकेत मिले थे। पुख्ता अधिकारिक सुत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने रायपुर पुलिस से संपर्क किया और रायपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने बिलासपुर जाकर इनके बारे में जानकारी एकत्र की तो इनके दिल्ली में होने की जानकारी मिली।
इसके बाद पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट से संपर्क करने पर मिली लोकेशन पर दबिश दी, तो वहां से दोनों शातिर गैंगस्टर शक्ति सिंह और अफजल खान को गिरफ्तार किया और पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके अलावा इनके साथ का एक राजा नाम का गैंगस्टर फरार होने में कामियाब हो गया। बताया जा रहा है कि वो बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है और पंजाब पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब के गायक और कांग्रेस नेता थे, जिनकी 29 मई को पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में अज्ञात शुटरो ने हत्या कर दी थी। विशेष रूप से, गोल्डी बरार ने गायक की हत्या की जिम्मेदारी ली थी और पंजाब पुलिस ने दिल्ली की एक अदालत को सूचित किया कि मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई प्रमुख साजिशकर्ता है। फिलहाल पंजाब पुलिस दोनो गिरफ्तार गैंगस्टरों से पुछताछ में जुटी है और आने वाले दिनो में कुछ बड़े खुलासे हो सकते है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized2 days ago
स्वतंत्रता दिवस पर CM साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, शहर से लेकर गांव तक होंगे राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन
-
Uncategorized3 days ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized1 day ago
BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा
-
Uncategorized11 hours ago
राष्ट्रपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन: विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर, सिंधु जल संधि निलंबन को बताया राष्ट्रहित में
-
Uncategorized4 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
