Connect with us

छत्तीसगढ़

ऑपरेशन स्ट्रीट’’ अंतर्गत नशीली पदार्थ के व्यापारियों तथा आदतन चाकू लेकर घुमने वाले बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का ‘‘प्रहार

Published

on

➡️ श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में कोडेन सीरप तस्कर एवं चाकूधारीयों पर किया गया प्रहार ।
➡️ श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर थाना रतनपुर एवं थाना कोटा द्वारा लगातार सूचना संकलन व मुखबिर सुचना के आधार पर रतनपुर के आदतन एवं शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में पायी सफलता।

➡️आरोपियों के कब्जे से 16 कोडेन सीरप, 03 नग चाकू , 01 बाईक एवं 6 नग मोबाईल किया गया जप्त।

थाना रतनपुर, बिलासपुर (छ.ग.)
1.अप. क्रमांक – 559/24 धारा 21,22 नारकोटिक एक्ट।
2.अप. क्रमांक – 560/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।

नाम गिरफ्तार आरोपी :- आर्म्स एक्ट:-

  1. ओमप्रकाश खरे पिता मथुरा प्रसाद उम्र 23 वर्ष,
  2. छोटू साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 23 वर्ष,
  3. चेतन ध्रुव पिता विनोद ध्रुव उम्र 21 वर्ष सभी निवासी सेमरा भरारी थाना रतनपुर।
    बरामद संपत्ति:- 03 नग बटनदार चाकू, 03 नग मोबाईल
    नाम गिरफ्तार आरोपी :- नारकोटिक एक्ट :-
  4. वैभव सोनी पिता अजय सोनी उम्र 20 वर्ष, सोनारपारा रतनपुर,
    02.कौशल बघेल पिता टीकाराम उम्र 36 वर्ष निवासी रेस्ट हाउस के पास रतनपुर थाना रतनपुर।सहित एक अपचारी बालक
    बरामद सम्पत्ति :- 16 नग कोडिन फास्फेट सीरप कीमती 2720 रूपये, 03 नग मोबाईल
यह भी पढ़ें   बिजली सब स्टेशन में करंट लगने से 1 युवक की मौत, 1 की हालत गंभीर

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से) द्वारा लगातार आदतन एवं हथियारबंद अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अर्चना झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय द्वारा थाना रतनपुर एवं कोटा की टीम को उक्त निर्देश के संबंध में तस्दीक एवं कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।

टीम द्वारा लगातार रतनपुर एवं आसपास के क्षेत्र में नजर रखी गई थी। दिनाँक 24/08/2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि कौशल बघेल अपने साथियों के साथ नाइट्रा/गांजा /कोडेन सीरप तालापारा बिलासपुर से लेकर आया है और बेचने की फिराक में है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 4645 नए पॉजिटिव मरीज, 6 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ

सूचना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय से आदेश प्राप्त कर थाना रतनपुर और कोटा की संयुक्त टीम ने सभी आरोपियों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया । तथा दिनाँक 24/08/2024 को ही मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सेमरा(भरारी) में कुछ असामजिक तत्वों के द्वारा हाथ में चाकू लेकर रास्ते में आने जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा धमका रहे हैं

कि सूचना पर थाना से टीम रवाना कर ग्राम सेमरा (भरारी) में तीन बदमाशों को घेराबंदी कर बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। कार्यवाही बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   CG: नक्सल के कोर एरिया करीगुंडम में चला सर्चिंग ऑपरेशन

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी गिरफ्तार, मृतक को उधार के पैसे के लिए कर रहे थे तंग

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   जनपद सदस्य के बेटे का अपहरण...

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending