Connect with us

छत्तीसगढ़

रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण की सुविधा की शुरुआत

Published

on

बिलासपुर | आत्म निर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु भारतीय रेल द्वारा रेल कौशल विकास योजना की शुरुआत की जा रही है । इसी तारतम्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कौशल विकास योजना में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फिटर एवं मशीनिस्ट आदि ट्रेड की ट्रेनिंग दी जाएगी । 18 से 35 वर्ष के व्यक्ति जिन्होंने हाई स्कूल पास कर रखी हो इस योजना के तहत ट्रेनिंग कर सकते हैं । इसके लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में तीन प्रशिक्षण केंद्र को नामित किया गया है । बेसिक ट्रेनिंग सेंटर, वैगन रिपेयर शॉप रायपुर में फिटर, वेल्डिंग, एवं मशीनिस्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी । बेसिक ट्रेनिंग सेंटर, मोतीबाग कारखाना , नागपुर में वेल्डिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी । विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र उसलापुर बिलासपुर में इलेक्ट्रीशियन की ट्रेनिंग दी जाएगी । जो भी उम्मीदवार इस ट्रेनिंग को प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें इन तीनों सेंटरों में से किसी एक संस्थान के लिए आवेदन कर सकते हैं ।

यह भी पढ़ें   धमतरी : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने EVM और व्हीव्हीपीएटी मशीनों का किया निरीक्षण

ट्रेड का आवंटन हाई स्कूल के अंको के प्रतिशत पर मेरिट तथा विकल्प के अनुसार किया जाएगा । सीजीपीए को प्रतिशत में बदलने के लिए सीबीएसई के नियमानुसार 9.5 से गुणा किया जाएगा । ज्ञात रहे कि रेलवे केवल ट्रेनिंग के सुविधा उपलब्ध करवा रही है, इस ट्रेनिंग के आधार पर रेलवे में नौकरी के लिए कोई दावा नहीं कर सकता है l यह प्रशिक्षण कुल तीन सप्ताह का होगा जिसमें की 100 घंटे के क्लास लिए जाएंगे। प्रशिक्षण निशुल्क है, लेकिन प्रशिक्षु को अपने रहने खाने-पीने एवं आने जाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी । प्रशिक्षु को किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा । प्रशिक्षण केवल दिन के समय में ही दिया जाएगा । प्रशिक्षु को प्रशिक्षण के सारे नियम मान्य होंगे । प्रशिक्षुओं को पूरी सुरक्षा के साथ प्रशिक्षण दिए जाने के पूरे प्रयास प्रशिक्षण केंद्र द्वारा किया जाएगा परंतु अपने स्वास्थ्य सुरक्षा और किसी दुर्घटना के लिए प्रशिक्षु स्वयं जिम्मेदार होगा । जो उम्मीदवार इस प्रशिक्षण के लिए चयन होते हैं उन्हें एक हलफनामा प्रस्तुत करना होगा तथा सबसे महत्वपूर्ण बात की प्रशिक्षणार्थियों को प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी को भी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा ।रेल कौशल विकास योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण की सुविधा की शुरुआत

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जशपुरनगर : फरसाकानी महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में मिलेट प्रसंस्करण कार्य प्रारंभ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: मृत्युंजय आश्रम प्रमुख महामंडलेश्वर श्रद्धानंद सरस्वती का निधन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   विनोबा नगर मे धूम धाम से किया गया रास गरबा का आयोजन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending