Connect with us

छत्तीसगढ़

UP: सपा विधायक हरिओम यादव और कांग्रेस MLA नरेश सैनी BJP में शामिल

Published

on

लखनऊ। स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने के ऐलान के ठीक बाद अब भाजपा ने अखिलेश के कैंप में सेंधमारी की है। बुधवार को सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक हरिओम यादव और बेहट सीट से कांग्रेस के विधायक नरेश सैनी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली में यादव और सैनी के अलावा एतमादपुर से बसपा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह को पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के चुनाव अभियान को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। गौरतलब है कि फिरोजाबाद के कद्दावर सपा नेताओं में शुमार, हरिओम यादव तीन बार से विधायक हैं। समझा जाता है कि यादव ने सपा नेता रामगोपाल यादव से मतभेदों के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। इस बीच सहारनपुर के दो कांग्रेस विधायकों इमरान मसूद और मसूद अख्तर ने सपा में जाने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें   हिन्दु धर्म के धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुचाने वाले आरोपी को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

मसूद अख्तर ने कहा, ‘हमने कांग्रेस से मांग की थी कि समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यहां भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। इसलिए मैंने और इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी में जाने का फैसला लिया है। हमने आज अखिलेश यादव से जॉइनिंग के लिए समय मांगा है।’

वहीं मंगलवार को ही भाजपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने साफ है कि वह सपा में ही जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। बीजेपी की ओर से उन्हें मनाए जाने की हो रही कोशिशों को लेकर मौर्य ने कहा कि उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। मौर्य के बाद उनके साथ बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर चुके कई और विधायक भी सपा में शामिल हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की ढोकरा राखियां पहुँची विदेशी बाजारों तक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   स्टेज पर दुल्हन के पास आया दूल्हा, फिर दुल्हन ने मुंह फेरकर दिया ऐसा रिएक्शन, लोग बोले- ‘मूड भयानक वाला खराब है’
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ की ढोकरा राखियां पहुँची विदेशी बाजारों तक
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending