Connect with us

क्राइम

यूपी: दुष्कर्म में असफल देवर ने भाभी और मासूम भतीजी की हत्या कर फैलाई सनसन

Published

on

यूपी के गाजियाबाद में एक युवक ने भाभी और तीन माह की भतीजी की हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाला मामला बम्हेटा का है। उसने यह वारदात तीन साल की भतीजी के सामने की। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस को बच्ची ने बताया कि चाचा ने ही मम्मी को मार दिया है।

एजेंसी, गाजियाबाद। गाजियाबाद के बम्हेटा में एक युवक ने अपनी भाभी और 3 माह की भतीजी की हत्या कर दी। इस दौरान तीन साल की बच्ची कमरे में मौजूद थी। उसने चाचा को मां और बहन की हत्या करते देखा, तो कमरे से डरकर बाहर भाग गई।

इस दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर सूटकेस लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के पति ने बताया कि उसको नहीं पता कि छोटे भाई ने पत्नी को क्यों मारा। इधर, पुलिस दुष्कर्म की कोशिश में सफल न होने पर हत्या करने के एंगल से भी मामले को देख रही है।

बिहार के बेगूसराय का है बुरहान
बुरहान बिहार के बेगूसराल के गांव कस्बा का रहने वाला है। वह बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम कर परिवार का पेट पाल रहा था। वह यहां आठ साल से बम्हेटा में विमलेश के मकान में किराए से रहा था। उसके साथ पत्नी परवीन (36) और चार बच्चे रह रहे थे। तीन महीने पहले ही वह सबसे छोटी बेटी आफिया का पिता बना था।

यह भी पढ़ें   अगर खाने को बनाना है कुछ अलग तो इस तरह से झटपट बनाएं शमी कबाब,वेहद आसान है बनाने का तरीका

15 दिन पहले उसका भाई जीशान रहने के लिए आ गया था। सोमवार की सुबह बुरहान रोज की तरह काम के लिए निकल गया था। दो बच्चे स्कूल गए थे। जीशान, भाभी परवीन, तीन वर्षीय भतीजी अनादिया, तीन माह की भतीजी आफिया के साथ था।

पड़ोसी ने बच्ची को कमरे से निकलते देखा
पड़ोसियों ने बताया कि मामले सुबह करीब 10 बजे का था। कमरे से अनादिया डरकर बाहर निकली थी। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी, इसलिए कुछ समझ नहीं आया। इस बीच जीशान सूटकेस हाथ में लेकर बहुत तेज घर से बाहर निकल गया।

हम कुछ समझ पाते तब तक वह फरार हो गया था। बुरहान के कमरे में जाकर देखने पर पता चला कि उसने परवीन व आफिया की हत्या कर दी है। परिवीन बेड पर बेसुध पड़ी हुई थी। उसकी हत्या चुन्नी से गला घोंट कर की थी। उसके ही पास आफिया की भी लाश थी।

यह भी पढ़ें   Budget 2024 : मोबाइल-चार्जर होंगे सस्ते, बजट के ऐलान

चार साल के बाद भाई से मिला था
बुरहान ने बताया कि हम उससे चार से नहीं मिले थे। उसको कतर में काम मिल गया था। चार दिसंबर को उसे वहां निकलना था। उसकी दो बार फ्लाइट कैंसिल हुई थी, इसलिए वह जा नहीं पा रहा था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा करेगा। मुझे नहीं पता कि उसने परिवीन और आफिया को क्यों मारा। उसको पकड़कर कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

अनादिया ने बताया- चाचा ने मम्मी को मारा
पुलिस ने तीन साल की बच्ची अनादिया से बात की, तो उसने बताया कि चाचा जीशान ने पहले मम्मी को पटरा मारा था। वह उसके बाद बेड पर गिर पड़ी थीं। मैं यह देखकर बहुत डर गई, इसलिए कमरे से बाहर भाग आई।

आरोपी के पकड़ने के बाद होगा खुलासा
लिपि नगायच, एसीपी वेव सिटी ने बताया कि आरोपी व उसके भाई के बीच किसी तरह के विवाद का न होना सामने आया है। ऐसे में उसने अपनी भाभी व भतीजी को क्यों मारा यह जांच का विषय है। जीशान को पकड़ लेने के बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

क्राइम

CG News: भतीजे-भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा-दारु पार्टी में विवाद के बाद जलाकर मारा

Published

on

अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: जीवनदायिनी बनी डायल 112- वाहन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Continue Reading

क्राइम

Digital Arrest Scam: CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ₹1 करोड़ की ठगी,15 दिन तक घर में किया ‘डिजिटल अरेस्ट’

Published

on

Digital Arrest Scam: गुजरात के सूरत से एक 90 साल के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने अपने जीवनभर की जमापूंजी कुल ₹1.15 करोड़ गंवा दिए।

Digital Arrest Scam: देशभर में डिजिटल अरेस्ट (Digital Arrest ) स्कैम के मामले बढ़ते ही जा रहे है। आए दिन किसी न किसी के साथ डिजिटल अरेस्ट स्कैम की घटनाएं सामने आ रही हैं। कई लोग इस स्कैम का शिकार बनकर अपनी जिंदगी भर की जमापूंजी को गवां चुके हैं। इसी बीच, डिजिटल अरेस्ट का एक नया मामला सामने आया है। जिसके चलते ठगों ने गुजरात के एक 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को “डिजिटल अरेस्ट” स्कैम का शिकार बनाया और उन्हें उनके ही घर में 15 दिनों तक वर्चुअली रूप से डिजिटली अरेस्ट किया। जिसमें बुजुर्ग ने 1 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसे गंवा दिए।

क्या था पूरा मामला
दरअसल, साइबर अपराधियों ने गुजरात के 90 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठगी की शुरुआत की। धोखेबाजों ने पीड़ित को व्हाट्सएप कॉल करके सबसे पहले खुदको एक CBI अधिकारी बताया और उन्होंने कॉल पर कहा कि उनके नाम से एक पार्सल मुंबई से चीन भेजा गया है, जिसमें कथित तौर पर 400 ग्राम MD ड्रग्स थे। फिर गिरोह ने बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी दी और दवाव बनाकर उनसे मोटी रकम ऐंठने का खेल शुरू किया।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

धोखेबाजी का यह सिलसिला पीड़ित के साथ यही तक नहीं रुका बल्कि बुजुर्ग को पूरे 15 दिनों तक उनके ही घर में वर्चुअली तौर पर डिजिटल अरेस्ट पर रखा गया। फिर ठगों ने पीड़ित की बैंक डिटेल निकालकर ₹1.15 करोड़ की राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली।

इस पूरी घटना के बारें में जब बुजुर्ग के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने 29 अक्टूबर को सूरत की साइबर सेल में धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 46 डेबिट कार्ड, 23 चेकबुक, 28 सिम कार्ड, 9 मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए। धोखेबाजों ने कई बैंक खातों और कंपनियों के रबर स्टांप का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा किया था।

यह भी पढ़ें   Bilaspur :पुलिस ने पकड़ा 152 लीटर अवैध शराब का जखीरा, कोतवाली पुलिस की अवैध शराब बिकी करने वाले के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

गिरोह का मास्टरमाइंड फरार
सूरत की क्राइमब्रांच ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में अभी तक उन्होंने 5 अपराधियों- रमेश सुराना, उमेश जिंजाला, नरेश सुराना, राजेश देवड़ा और गौरांग राखोलिया को पकड़ लिया है। हालांकि इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड पार्थ गोपानी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस कहना है कि यह अपराधी कंबोडिया में है। पुलिस ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा रैकेट चीन की एक गैंग की मदद से चलाया जा रहा था। बता दें, गिरोह ने बुजुर्ग व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे आरोप लगाकर डिजिटल अरेस्ट का शिकार बनाया और डरा-धमकाकर करोड़ों रुपए ऐठ लिए गए।

Continue Reading

क्राइम

Bilaspur News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी मोपका पुलिस के गिरफत में

Published

on

आरोपी के दुबई भागने की योजना की सूचना मिलने पर तत्काल टीम बनाकर मुंबई से पकड़ा गया

आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

आरोपी – रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.11.2024 को प्रार्थीया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी रंजीता कुमार निवासी उड़ीसा से मोबाइल के माध्यम से जान पहचान हुआ था। दिनांक 15.04.2022 को आरोपी रंजीता कुमार ने पीड़िता को साईं अनंत होटल मोपका मे बुला कर शादी करने का झांसा देकर पीड़ता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा मे अपराध क्रमांक 1408/2024 धारा 376(2)(N) भा द वि कायम कर विवेचना मे लिया गया | आरोपी के पता साजी के दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता को फोन कर बताया की वह पुलिस की ग्रिफ्तारी के डर से विशाखापट्नम से मुंबई जा रहा वहा से दुबई भाग जायेगा।

यह भी पढ़ें   Bilaspur :पुलिस ने पकड़ा 152 लीटर अवैध शराब का जखीरा, कोतवाली पुलिस की अवैध शराब बिकी करने वाले के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

वरिष्ठ अधिकिारियो को तत्काल अवगत कराया गया, जिनके द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल गिरुफतार करने निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में पु स के मोपका प्रभारी उपनिरीशक रामनरेश यादव आरक्षक दीपक खांडेकर के दुवरा तत्काल मुंबई जा कर छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट मुंबई के सामने से आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा को अभिरक्षा मे लेकर मोपका चौकी सरकंडा लेकर आये। आरोपी से पूछताछ किया गया जो बताया की पीड़िता की रिपोर्ट बाद से भाग कर दुबई जाने का योजना बनाया था।

जो उड़ीसा से दुबई का जाने का पासपोर्ट व वीजा तैयार करवाकर विशाखापट्नम से मुंबई आया और दिनांक 28.11.2024 को दुबई जाने वाले थे। आरोपी के दुवरा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी रंजीता कुमार गौड़ा पिता भांजा किशोर गौड़ा उम्र 20 वर्ष पता बडा पड़ा थाना भांजा नगर जिला गंजम उड़ीसा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया I
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक रामनरेश यादव , आर दीपक खांडेकर व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending