Connect with us

छत्तीसगढ़

तखतपुर के ग्राम खैरी एवं लाखासार में मना वजन त्यौहार

Published

on

बिलासपुर| महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर द्वारा तखतपुर परियोजना के सेक्टर गिरधौना अंतर्गत ग्राम खैरी के आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तखतपुर के पंचायत पदाधिकारियों की उपस्थिति में आंगनबाड़ी केन्द्र में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन लेकर बच्चों के वजन का रिपोर्ट कार्ड उनके माता पिता को दिया गया। परियोजना अधिकारी ओपी चंद्रवंशी ने उपस्थित पालकों, महिलाओं को शासन द्वारा वजन त्यौहार मनाने के उदेश्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों एवं 11 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं का पोषण स्तर मापने के लिए वजन त्यौहार मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें   असिस्टेंट कमांडेंट की शहादत पर सीएम बघेल ने जताया गहरा दुःख

उन्होंने कहा कि बच्चे का पोषण स्तर कम है अर्थात बच्चा यदि कुपोषित रहता है तो उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। इसी प्रकार राज्य के किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं में एनिमिया की समस्या विद्यमान है। बालिकाओं का बीएमआई एवं एनिमिया का जाँच करके उन्हें एनिमिया से मुक्त करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित सभी पालकों एवं नागरिकों से अनुरोध किया कि अपने बच्चे एवं गर्भवती शिशुवती महिलाओं के खान पान में विशेष ध्यान दें ताकि ’स्वस्थ्य एवं सुपोषित छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार किया जा सके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत तखतपुर के सभापति शिवेंद्र प्रताप कौशिक द्वारा बच्चों को स्वस्थ्य एवं सुपोषित रखने हेतु पालकों से अपील की गई। इस अवसर स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास जनपद पंचायत तखतपुर के सभापति, जनपद सदस्य सरवानी भोलू सिंगरौल, सरपंच संतोष सिंगरौल, पंचगण, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए एवं पालक गण उपस्थित थे.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   15 अप्रैल के बाद छात्रों का स्कूल जाना नहीं होगा अनिवार्य, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   धमतरी : बेरोजगारी भत्ता हेतु धमतरी जिले में अब तक कुल 6 हजार 388 आवेदन प्राप्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   गढ़चिरौली मुठभेड़, 27वां नक्सली का शव बरामद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending