मनोरंजन
शाहरुख-सलमान की सुलह कराने वाले बाबा सिद्दीकी कौन हैं? जिनकी पार्टी में पूरा बॉलीवुड दौड़ा चला जाता है

जब-जब बॉलीवुड में दोस्ती की बात होती है. तब-तब सबसे पहला नाम जो जहन में आता है, वो है शाहरुख और सलमान खान का. ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि ये याराना बहुत पुराना है, या फिर सालों से दोनों साथ काम कर रहे हैं.
इसकी वजह है वो लड़ाई. जिसने दोनों को सालों तक एक-दूसरे के खिलाफ कर दिया. अब हम आपको उस झगड़े पर नहीं ले जाएंगे. लेकिन उस शख्स के बारे में बताएंगे, जिसने इस अनबन को सुलझाया था. वो कोई और नहीं बल्कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हैं. हाल ही में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया. 48 सालों तक कांग्रेस के साथ रहने का बाद ये फैसला लिया गया.
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों को आपने शिरकत करते देखा होगा. क्या सलमान और क्या शाहरुख खान. हर कोई इस पार्टी में जरूर पहुंचता है. हर साल ये पार्टी बाबा सिद्दीकी की तरफ से दी जाती है. पार्टी का इनवाइट मिलते ही सेलिब्रिटीज दौड़े चले जाते हैं. लेकिन कभी सोचा है बॉलीवुड में बाबा सिद्दीकी का जलवा क्यों और कैसे है?
बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड में रौला!
महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं. लोकसभा चुनाव से पहले ये कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है. इस फैसले के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल भी तेज हो गई हैं. हर कोई इस वक्त बाबा सिद्दीकी के इस्तीफा देने की वजह को ढूंढ रहा है. वहीं बचे हुए पॉलिटिकल करियर पर बात कर रहे हैं. खैर हम ऐसा कुछ नहीं करने वाले हैं. हम आपको वापस उसी सवाल की तरफ ले जा रहे हैं, जो ऊपर छोड़ा था. वो है बॉलीवुड में सिद्दीकी कहां से आ गए? चलिए शुरू करते हैं शुरुआत से. किस्सा है ब्रांदा का, जहां बाबा सिद्दीकी के पिता वॉच मेकर का काम किया करते थे. वो भी अपने पिता के साथ मदद करने लगे. दरअसल ब्रांदा से ही उनके पॉलिटिकल करियर की शुरुआत हुई थी. ये वही जगह है जहां कई फिल्मी हस्तियों का घर भी है.
बाबा सिद्दीकी और सलमान खान
अब शुरुआती दौर था और बाबा सिद्दीकी राजनीति में अपनी पकड़ बना रहे थे. उस वक्त उनकी मुकालात होती है संजू बाबा से. दोनों की दोस्ती गहरी होती चली गई और इसका फायदा सिद्दीकी को मिला. संजय दत्त से अच्छी दोस्ती तो पहले से ही थी, ऐसे में उन्होंने अपने करीबी दोस्त सलमान खान से भी बाबा सिद्दीकी को मिलवाया. ये वही दौर है, जब इफ्तार पार्टी का सिलसिला शुरू हुआ. हर साल इफ्तार पार्टी होती है और इसमें सब आते हैं. ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान ने बाबा सिद्दीकी की प्रॉपर्टी को किराए पर ले रखा है. ऐसा हो भी सकता है क्योंकि दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में पता चला था कि, ये अपार्टमेंट ब्रांदा के मकबा हाइट्स में है. जिसके मालिक खुद बाबा सिद्दीकी और बेटे जीशान सिद्दीकी हैं.
शाहरुख-सलमान का झगड़ा खत्म करवाया
शाहरुख और सलमान खान की दोस्ती के जितने किस्से हैं. उतनी ही कहानियां दोनों की दुश्मनी की भी है. दोनों की दोस्ती बेहद ही बुरे दौर से गुजर चुकी है. यह मशहूर किस्सा हर किसी ने सुना होगा. ऐसा कहा गया था ये झगड़ा कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ था. इस झगड़े के बाद दोनों की बातचीत काफी वक्त तक बंद रही. ये महज खबरें नहीं है, ऐसा हुआ था. ये बात दोनों के व्यवहार से पता चलता था. एक दूसरे के नाम पर बातों को घुमा देना. जहां सलमान खान होते थे, वहां शाहरुख खान नहीं पहुंचते थे. पिक्चर हो या कोई बड़ा इवेंट. दोनों ने साथ में दिखना ही बंद कर दिया था.
बाबा सिद्दीकी के साथ शाहरुख और सलमान
करण-अर्जुन को साथ देखने के लिए उनके फैन्स उत्सुक थे. लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आया. अवॉर्ड फंक्शन और बॉलीवुड पार्टी ही एक जरिया था, जहां दोनों को साथ देखने की उनके फैन्स उम्मीद करते थे. लेकिन जब कभी दोनों आपस में टकरा भी जाएं, तो अपनी-अपनी टीम के साथ नजर अंदाज कर आगे बढ़ जाते थे. लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी. ऐसे ही कई साल गुजर गए और फिर आया 2013. बात बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी की है. जहां सलमान और शाहरुख खान पहुंचे हुए थे.
इफ्तार पार्टी की शाम ऐसा क्या हुआ था?
ये वही मौका है जब सालों की दुश्मनी को भूलकर दोनों ने एक बार फिर दोस्ती का हाथ बढ़ाया. 2008 में हुई अनबन खत्म करते हुए सलमान और शाहरुख खान गले मिले. तब से लेकर अबतक दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं. बीते साल तो दोनों ने एक दूसरे की पिक्चर में कैमियो भी किया था. वहीं अवॉर्ड शो हो या कोई पिक्चर का प्रमोशन. एक दूसरे की दोस्ती पर खुलकर बात करते नजर आ जाते हैं. हालांकि, दोनों के झगड़े को सुलझाने वाले कोई और नहीं बल्कि बाबा सिद्दीकी ही थे. जिन्होंने बॉलीवुड के दो खान को एक किया था.
मनोरंजन
60 की उम्र में दुल्हनिया बनीं ये एक्ट्रेस, फेसबुक पर दी थी दिल, शादी की फोटो ने मचाया तहलका

Suhasini Mulay Wedding: ‘जब प्यार किया तो डरना क्या…’ इस गाने के बोल को सच कर दिखाया सुहासिनी मुले ने. उन्होंने 60 साल की उम्र तक शादी नहीं की. लेकिन फिर फेसबुक पर उनकी वन एंड ओन्ली मिल गए. उन्होंने लोग क्या सोचेंगे-क्या कहेंगे ये कुछ नहीं सोचा और 60 की उम्र में ही शादी कर ली. उनकी शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं.
फेसबुक पर दिल दे बैठी थीं सुहासिनी मुले
उन्होंने लव स्टोरी बताई थी. उन्होंने कहा, ‘मेरी अपने हसबैंड से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी. मुझे सोशल मीडिया चलाना अच्छा नहीं लगता था.’ लेकिन एक दोस्त ने उन्हें अकाउंट बनाने की सलाह दी. यहीं से सुहासिनी मुले की फेसबुक पर एंट्री हुई. फेसबुक पर ही उनकी मुलाकात अतुल गुर्टू से हुई, जो भौतिक विज्ञानी हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे विज्ञान में कुछ रुचि थी. मेरा उनकी तरफ झुकाव हो गया.’ यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. एक दिन अतुल गुर्टू ने एक्ट्रेस से पूछा, ‘क्या आपका मोबाइल नंबर मिल सकता है.’ एक्ट्रेस ने रिप्लाई नें लिखा,’अच्छी लड़कियां अजनबियों को मोबाइल नंबर नहीं देतीं.’
60 की उम्र में की शादी
धीरे-धीरे सुहासिनी मुले और अतुल गुर्टू का रिश्ता इतना गहरा हुआ कि उन्होंने तमाम सवाल-जवाब के बाद शादी का फैसला लिया. इस दौरान एक्ट्रेस के मन में कई प्रश्न खड़े हुए. लेकिन आखिर में उन्होंने शादी करने का फैसला ले ही लिया. 2011 में 16 जनवरी के दिन दोनों ने शादी की. एक-दूसरे से मिलने के 1.5 महीने के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया. अब अभिनेत्री 74 साल की हो गई हैं. सुहासनी ने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि उन्हें और अतुल को एक साथ शादी वाले अंदाज में देख पंडित जी हैरान रह गए थे.
कई शो-फिल्मों में कर चुकी काम
मराठी के साथ हिंदी नाटकों और फिल्मों में भी सुहासिनी मुले काम कर चुकी हैं. ‘दिल चाहता है’, और ‘हू-तू-तू’ के लिए तो उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. ‘लगान’ मूवी में एक्ट्रेस आमिर खान की मां का रोल निभा चुकी हैं. लोग उनकी एक्टिंग को बहुत पसंद करते हैं.
मनोरंजन
Bigg Boss 18: एक ‘वीकेंड का वार’ में दो एलिमिनेशन, ईडन रोज समेत ये मशहूर कंटेस्टेंट हुए बाहर

बिग बॉस 18 के ‘वीकेंड का वार’ पर सभी घरवालों को डबल झटका मिला. इस हफ्ते सलमान खान के शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट बाहर किए गए हैं. यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का ‘बिग बॉस 18’ का सफर अब खत्म हो गया है.
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ से यामिनी मल्होत्रा और ईडन रोज का सफर खत्म हो गया है. दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस के घर से एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन खिलाड़ियों का एविक्शन हो गया है. सबसे पहले मेकर्स ने ‘मिड वीक एविक्शन’ की घोषणा की थी. ‘बिग बॉस 18’ के घर के अंदर हुए इस एलिमिनेशन में सभी घरवालों को चाहत पांडे, ईशा सिंह, यामिनी मल्होत्रा, कशिश कपूर, ईडन रोज और दिग्विजय सिंह राठी में से किसी एक को बाहर निकालना था. इन 6 कंटेस्टेंट में से ज्यादातर घरवालों ने दिग्विजय को वोट करते हुए उन्हें शो से बाहर निकाला.
दिग्विजय के एलिमिनेशन के बाद बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान किया गया कि नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है और जल्द ही सलमान खान के इस शो में दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है. बिग बॉस की तरफ से ये भी कहा गया था कि शो में इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा, इसका फैसला अब जनता के हाथ में होगा. हालांकि उस समय न तो कंटेस्टेंट को डबल एलिमिनेशन की जानकारी थी न ही ‘बिग बॉस’ देखने वाली ऑडियंस को. ‘वीकेंड का वार’ के दूसरे एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों को झटका देते हुए कहा कि इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. लेकिन इन दोनों के एलिमिनेशन का ऐलान सलमान ने नहीं बल्कि बिग बॉस ने किया.
खत्म हुआ यामिनी मल्होत्रा और ईडन का सफर
‘वीकेंड का वार’ के आखिर में बिग बॉस की तरफ से ये ऐलान कर दिया गया कि इस बार एक नहीं दो कंटेस्टेंट शो से बाहर होने वाले हैं. सबसे कम वोट्स मिलने की वजह से ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा शो से बाहर हो रही हैं. दरअसल इस हफ्ते श्रुतिका राज छोड़कर सभी कंटेस्टेंट घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए थे. श्रुतिका राज ‘बिग बॉस 18’ की नई टाइम-गॉड होने की वजह से अगले दो हफ्ते तक वो एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं.
एक हफ्ते में 3 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुए बाहर
‘बिग बॉस 18’ के घर में सबसे पहले दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर ने बतौर ‘वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट’ एंट्री की थी. इन दोनों के बाद यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री और ईडन रोज की एंट्री के साथ सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लगाया गया था. लेकिन इस हफ्ते इन 5 वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट में से तीन कंटेस्टेंट का एविक्शन हो गया है. अदिति मिस्त्री की बात करें तो दिग्विजय, ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा से पहले ही वो इस शो से बाहर हो चुकी हैं. अब शो में बची एकलौती ‘वाइल्ड कार्ड’ कंटेस्टेंट कशिश कपूर ‘बिग बॉस 18‘ में क्या कमाल दिखाती हैं? ये देखना दिलचस्प होगा.
मनोरंजन
Digvijay Rathee की वापसी हुई तो किन 5 से लेंगे बदला? Salman Khan के सामने गिनाए नाम

Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन से सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। फैंस शो में उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। अगर दिग्विजय घर में दोबारा आते हैं, तो उनके सबसे बड़े दुश्मन कौन होंगे? आइए जानते हैं…
Digvijay Rathee Reveals his Enemies in Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में जब से दिग्विजय सिंह राठी का एविक्शन हुआ है, सोशल मीडिया पर मेकर्स को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सेलिब्रिटीज से लेकर दर्शक तक मेकर्स के इस फैसले को अनफेयर बता रहे हैं। यही नहीं दिग्विजय की शो में वापसी की मांग कर रहे हैं। इस बीच वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों खासतौर पर टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर से बात दिग्विजय के एविक्शन पर बात करेंगे।
लेटेस्ट शो का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान से बात करते हुए दिग्विजय ने घर के अंदर मौजूद अपने दुश्मनों का नाम रिवील किया है। माना जा रहा है कि अगर उनकी घर में वापसी होती है, जो उनके इन दुश्मनों को काफी मुश्किल हो सकती है। आइए जानते हैं कि दिग्विजय राठी ने किन-किन के नाम लिए हैं।
वीकेंड का वार में आएंगे दिग्विजय राठी
बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘बिग बॉस तक’ ने वीकेंड का वार से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में सलमान खान, दिग्विजय सिंह राठी से उनके एविक्शन को लेकर बात करते हुए दिख रहे हैं। सलमान कहते हैं, ‘किसी ने नहीं सोचा था कि वह इतनी जल्दी बाहर हो जाएंगे। तुम बॉटम 6 में कैसे आ गए?’
सलमान खान का यह सवाल सुनते ही दिग्विजय राठी इमोशनल हो जाते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि लोग यहां बहुत तेजी से बदल जाते हैं।’ इसके बाद सलमान खान घरवालों और दिग्विजय राठी के सामने चुम दरांग, श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर से सवाल पूछते हुए कहते हैं कि क्या उन्हें नहीं लगता था कि दिग्विजय राठी उनके ग्रुप का हिस्सा रहे हैं। उन्हें बचा लेना चाहिए था। सलमान, चुम से सवाल करते हुए कहते हैं, ‘दिग्विजय के एलिमिनेशन का आपको बहुत दुख हुआ लेकिन आपका फोकस सिर्फ करणवीर मेहरा को टॉप 1 पर लाने पर था।’
सलमान खान ने चुम और श्रुतिका से पूछा सवाल
प्रोमो में सलमान खान आगे कहते हैं, ‘जब कोई बाहर हो जाता है, तो आप रोते हैं और दुखी होते हैं लेकिन जब वह बाहर हुआ तो आपने उसका साथ क्यों नहीं दिया।’ बता दें कि इस प्रोमो के आने के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि शायद दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में दोबारा वापसी कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो घर के उन सदस्यों के लिए खतरा बढ़ सकता है जिनका हाथ वाकई दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन में था।
दिग्विजय के घर में दुश्मन कौन
बता दें कि सलमान खान ने जब दिग्विजय राठी से पूछा कि खुलकर बताएं कि उनके निष्कासन के पीछे कौन था? हालांकि प्रोमो में दिग्विजय ने स्पष्ट कुछ नहीं कहा लेकिन उनके दुश्मनों की सूची में सबसे ऊपर श्रुतिका अर्जुन, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, रजत दलाल, एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा का नाम होगा। जाहिर है कि उनके एविक्शन में सबसे ज्यादा हाथ इन्हीं लोगों का था।
देश7 days agoबीजेपी 198, टीएमसी 89 और कांग्रेस 2ः बंगाल चुनाव रिजल्ट का फाइनल आंकड़ा आया, 15 साल बाद ढहा ममता बनर्जी का किला
देश7 days agoपश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले PM मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन
खेल3 days agoIPL 2026: रायपुर पहुंची RCB की टीम, 10 मई को MI से होगा मुकाबला
देश3 days agoकल सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक बनेंगे डिप्टी सीएम





















