Connect with us

छत्तीसगढ़

दुर्ग : स्कूल, धार्मिक स्थल से लेकर 1285 स्थानों पर टीम युद्ध स्तर पर चलाएंगें तीन दिवसीय कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान

Published

on

दुर्ग| रोकथाम हमेशा इलाज से बेहतर है। अगर हम जानते हैं कि समय बीतने के साथ कोई चीज खतरनाक हो सकती है तो खतरे से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाना बेहतर होगा। इसी वक्तव्य का पालन करते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग एक और बड़े स्तर पर कोविड-19 टीकाकरण के लिए विशेष महा अभियान दिनांक 10, 12 एवं 16 अगस्त  को चलाने जा रहा है। इस महा अभियान में 18 प्लस  प्रीकाशन डोज के लिए 8 लाख 59 हजार  हितग्राही  का टारगेट रखा गया है, प्रतिरक्षा प्रणाली को अतिरिक्त ताकत देने के लिए बूस्टर डोज पर इस अभियान में विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चों का 15 अप्रैल के बाद स्कूल जाना ऐच्छिक


यह महाअभियान शहरी एवं ग्रामीण सभी क्षेत्रों में आयोजित किया जावेगा। जिसके अंतर्गत नगर निगम क्षेत्रो में जो टीकारकरण सत्र लगाया जायेगा, उसमें नगर निगम के कर्मचारी व अधिकारी द्वारा व्यवस्था के साथ-साथ लोगो को मोबिलाइज कर हितग्राहियों को टीकाकरण सत्र स्थल तक पहुचाने कार्य करेंगे।जनपद पंचायत के कर्मचारी भी हितग्राहियों को टीकाकरण स्थल तक पहुंचाने में मदद करेंगे। इस महाअभियान में सभी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी उपस्थित होंगे, जो अपने-अपने विकाखण्ड स्तर एवं अनुविभागीय स्तर पर मॉनीटरिंग कर महाअभियान सफल बनायेंगे।


     अभी तक प्रथम डोज की दृष्टि से 18 से 59 वर्ष  के आयु वर्ग में 98 प्रतिशत सफलता और ड्यूटी डोज की दृष्टि से 96 प्रतिशत सफलता निर्धारित लक्ष्य पर प्राप्त की गई है। कोविड-19  टीकाकरण के तीन दिवसीय इस विशेष महा अभियान में दुर्ग, भिलाई, निकुम, पाटन, धमधा और चरोदा में कुल 1285 स्थानों का चयन किया गया है। जिसमें 525 गांवों में,8 धार्मिक स्थानों में, 11 स्कूलों में, 8 कार्यालय में,  4 उद्योगों में, 14 वार्डों में और 720 अन्य स्थलों का चयन भी किया गया है। इन चिन्हित स्थानों में 1285 टीमें छूटे हुए पात्र हितग्राहियों की वर्गवार एवं सूक्ष्म कार्य योजना बनाकर महा अभियान में शत प्रतिशत टीकाकरण कराने का सार्थक  प्रयास करेंगें।

यह भी पढ़ें   रायपुर में बढ़ी उमस, प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पुरी के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 40 दुकानें खाक, तीन बेहोश, 100 से ज्यादा लोग रेस्क्यू
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर में लगभग 89 प्रतिशत कोविड के मरीज हुए स्वस्थ, होम आईसोलेशन में रहते हुए 48 हजार 562 मरीजों ने दी कोरोना को मात
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   जांजगीर-चांपा : डभरा में पंजीयन शिविर एवं प्लेसमेंट कैंप 10 जून को
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending