Connect with us

छत्तीसगढ़

टीकाकरण केंद्रो में प्रधानमंत्री के पोस्टर न होने व अव्यवस्था को लेकर युवा मोर्चा ने सभी जोन कमिश्नरों को सौंपा ज्ञापन

Published

on

रायपुर| भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर के कार्यकर्ताओं ने आज सभी 09 जोन, माना नगर पंचायत एवं बिरगांव नगर पालिका का घेराव कर जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है, कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क टीकाकरण महाअभियान में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश का पालन करते हुए टीकाकरण केंद्रो में पेयजल की व्यवस्था, बैठने एवं बारिश से बचने की व्यवस्था की जाए।

केंद्र सरकार द्वारा निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है , लेकिन इस अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा कही भी देश के प्रधानमंत्री की फोटो नहीं लगायी गयी है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है और युवा मोर्चा ने इसका विरोध करते हुए आज सभी जॉन कमिश्नरों को ज्ञापन सौपा।

यह भी पढ़ें   फीजी में विश्व हिंदी सम्मेलन में भाषाई समन्वय पर बोले आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी...

इसी मांग को लेकर युवा मोर्चा रायपुर के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा अपने स्थान के सभी जोन में कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से युवा मोर्चा ने मांग की हैं कि तत्काल प्रभाव से टीकाकरण केंद्र पर देश के प्रधानमंत्री कि तस्वीर और टीकाकरण के संबंधित पोस्टर लगाए जाएं एवं व्यवस्था सुधार किया जाए, जिससे आमजन को टीकाकरण केंद्र में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े एवं टीकाकरण सुगम एवं सुचारु रुप से चलें। भाजयुमो रायपुर के जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता ने कहा मांग पूरी नहीं होने पर यह चेतावनी दी गई है कि सभी टीकाकरण केंद्रो में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता स्वयं पहुंच कर प्रधानमंत्री की फोटो और केंद्र के दिशानिर्देश का पोस्टर लगाएंगे। मुख्या रूप से महामंत्री अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राव एवं सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री ने अपने मंडल के अंतर्गत आने वाले जोन में पहुंच कर जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : गोधन न्याय योजना के तहत 7.86 करोड़ रूपए की राशि ट्रांसफर, 1 साल में 98 करोड़ से ज्यादा की गोबर खरीदी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG : पटवरियों की अंतिम चयन सूची जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   थाना तोरवा की जुआ रेड कार्यवाही, जुआ खेलते 3 आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending