Connect with us

छत्तीसगढ़

अमरनाथ यात्रा पर गए प्रदेश के 11 श्रद्धालु फंसे

Published

on

कोरबा। अमरनाथ धाम के पास हुए भूस्खलन की घटना के कारण प्रदेश के 11 श्रद्धालु वहां फंस गए हैं। इनमें कोरबा के 9 युवक भी शामिल हैं। इन 9 युवकों में से 3 भूस्खलन की चपेट में आकर घायल हैं। इनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरबा के विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को इस बात का पता चलने पर उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए श्रद्धालुओं का हाल जाना।

भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण फंसे हैं श्रद्धालु

कोरबा से गए हुए 9 श्रद्धालुओं सहित छत्तीसगढ़ के 11 श्रद्धालुओं का जत्था पिछले दिनों श्रीनगर दलगेट रोड पर हुई भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण फंस गया है। उनमें से रजगामार निवासी ऋषभ यादव ने वहां के हालात का उल्लेख करते हुए बताया कि हमारे तीन साथियों के भू-स्खलन की चपेट में आ जाने के कारण वे अस्वस्थ हो गए थे। जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है और उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें   थाना हिर्री पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत आम जगह पर शराब पीने एवं पिलाने वाले संचालकों की ऊपर की गई कार्यवाही

सभी के पैसे भी हुए खत्म

श्रद्धालुओं ने बताया कि, उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और साथियों की देखभाल के लिए अधिक समय तक रुकना पड़ा है। अब उनके पास पैसे भी खत्म हो गए हैं। यहां तक कि सभी ने अब दर्शन करने का विचार त्याग कर अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त करते हुए वापस कोरबा आने की मंशा से टिकट भी करवा लिया था। लेकिन साथियों की अस्वस्थता के कारण वे जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक नहीं पहुंच सके और उनका टिकट भी बेकार हो गया।

अग्रवाल ने भेजे 20 हजार रुपये

प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से श्रद्धालुओं का हाल जाना। उन्होंने सभी को इस संकट काल में उन्हें धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। जयसिंह अग्रवाल ने तत्काल व्यक्तिगत तौर पर उन्हें आर्थिक मदद पहुंचाते हुए 20 हजार रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करवाया। राजस्व मंत्री ने अपने ओएसडी को निर्देशित करते हुए प्रदेश के प्रभावित सभी श्रद्धालुओं को तत्काल हर संभव सहायता पहुंचाने की बात कही और उनके सकुशल घर वापसी के लिए आवश्यक प्रबंध करने के भी निर्देश दिए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बदमाशों ने खलिहान में लगाई आग, दो सौ क्विंटल से ज्यादा फसल जलकर हुई खाक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना हिर्री पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत आम जगह पर शराब पीने एवं पिलाने वाले संचालकों की ऊपर की गई कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 617.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए अपने जिले का हाल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending