Connect with us

छत्तीसगढ़

थाना हिर्री पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत आम जगह पर शराब पीने एवं पिलाने वाले संचालकों की ऊपर की गई कार्यवाही

Published

on

आपरेशन निजात के मद्देनजर हिर्री पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले 04 लोगों एवं साधन उपलब्ध कराने वाले 01 ढाबा संचालक 13 दुकान चालको के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि पुलिस अधीक्षक महोदय (IPS) संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया अर्चना झा (ग्रामीण) एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कृष्ण कुमार पटेल चकरभाठा के विशेष मार्ग दर्शन पर लगातार क्षेत्र में अवैध शराब व नशीले पदार्थ के कारोबारियों के ऊपर कार्यवाही की जा रही है

इसी तारतम्य में दिनांक 18.01.2024 को थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में थाना हिर्री के टीम द्वारा आम जगह पर शराब पीने वालो के विरुद्ध धारा – 36(च) 1 आबकारी एक्ट एवं धारा – 36 (ग) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई आरोपी 1 रामा ध्रुव पिता मनहरण ध्रुव 2 रंजीत कुमार लहरे पिता महेतरू लहरे 3 रवि यादव पिता माखन यादव 4 राजा पटेल पिया गयाराम एवं शराब पीने का सामान एवं संसाधन उपलब्ध कराने वाले कान्हा ढाबा संचालक संतोष राव पिता स्व.विश्वनाथ राव एवं 13 दुकानदारों पर नशीली पदार्थ रखने पर कोटपा एक्ट तहत 2600 रुपये की चालानी कार्यवाही किया गया

यह भी पढ़ें   थाना तारबाहर पुलिस को मिली चोरी के मामले में बड़ी सफलता।

प्रकरण की कार्यवाही में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक उमेश कुमार साहू उप.निरी.सुरेश शर्मा सउनि बी.आर.साहू आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, आरक्षक 447 श्याम साहू , आरक्षक 997 रवि विश्वकर्मा , का विशेष योगदान रहा!

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   यातायात की पाठशाला जागरूकता कार्यक्रम: शहर के 13 जगहों पर 26 कक्षाएं, यातायात के ASP व DSP ने संभाली कमान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ : अगले 4 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG News: बृजमोहन अग्रवाल का शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर, फिलहाल CM साय ही संभालेंगे विभाग
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending