छत्तीसगढ़
आरपीएफ कमांडेंट ने चाइल्ड हेल्प लाइन बिलासपुर का किया निरीक्षण
बिलासपुर। आज दिनांक 14/04/21को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय स्टेशन बिलासपुर में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि कुमार शुक्ला के द्वारा रेलवे स्टेशन में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा तथा उनकी सुपुर्दगी हेतु अपनाई जा रही प्रक्रिया के संबंध में चाइल्ड लाइन बिलासपुर का निरीक्षण किया इस दौरान मौके पर CSM, Aen बिलासपुर ,Iow/Bsp CTI बिलासपुर ,जीआरपी निरीक्षक बिलासपुर तथा चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सदस्य और स्टेशन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित थे कमांडेंट महोदय द्वारा सर्वप्रथम स्टेशन मैं उपस्थित चाइल्डलाइन सेंटर पर बच्चों की बुनियादी आवश्यकता का जायजा लिया बच्चों के खिलौने, खाने-पीने की सामग्री, प्राथमिक उपचार और मनोरंजन कक्ष तथा मौजूद रिकॉर्ड रजिस्टर का निरीक्षण किया उसके पश्चात स्टेशन में बच्चों तथा महिलाओं के संरक्षण व देखभाल हेतु गठित चाइल्ड हेल्प ग्रुप के सभी प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग किया और रेलवे बोर्ड द्वारा जारी रेलवे के संपर्क में आए बच्चों और महिलाओं के संबंध में जारी SOP से भलीभांति अवगत कराया।

तथा स्टेशन में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा संरक्षण और उसका देखभाल हेतु आगे क्या-क्या प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी इस संबंध में विस्तार से चर्चा किया और कठिनाइयों को सुनकर उनका समुचित निपटारा किया गया उसके बाद बिलासपुर आरपीएफ कमांडेंट महोदय द्वारा स्टेशन में कार्य करने वाले लाइसेंसी कुली,वेंडर,ऑटो चालक तथा सफाई कर्मचारियों से भी स्टेशन पर महिलाओं और बच्चों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सहयोग की मांग किया और उन्हें मानव तस्करी,अपहरण तथा घर से भाग कर आए बच्चों और महिलाओं के संबंध में जानकारी देते हुए तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ ,जीआरपी या रेल कर्मचारी को दिए जाने के संबंध में बताते सभी लोगों को चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098 जीआरपी हेल्पलाइन नंबर 112 तथा रेलवे और आरपीएफ का हेल्पलाइन नंबर 139 से भलीभांति अवगत कराया गया स्टेशन पर सुरक्षा में उनकी भूमिका को बताया गया।सभी के द्वारा एक स्वर में हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया गया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized6 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized5 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized7 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized18 hours ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
