Connect with us

छत्तीसगढ़

उठाईगिरी के दो मामलों में तखतपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पढ़ें पूरी खबर

Published

on

बिलासपुर।  बिलासपुर जिले के थाना तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत 6 और 9 जनवरी को अज्ञात आरोपियों द्वारा उठाईगिरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया था जिसमें ठाकुर मेडिकल पुराना बस स्टैंड के पास से ₹30,000 तथा मक्कड़ कंपलेक्स तखतपुर के पास से नकदी रकम ₹1,70,000 पीड़ितों द्वारा गंवा बैठे थे । तखतपुर पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों पर चोरी का अपराध ( *अप.क्र. 09, 10/2023 धारा 379 आईपीसी*) दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में लग गई । 

       सिलसिलेवार हुई वारदातों को गंभीरता से लेकर थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक सुमंत राम साहू द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्शन पर तखतपुर पुलिस जांच आगे बढ़ाई। थाना प्रभारी तखतपुर के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी में जुटी पुलिस टीम द्वारा दोनों ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तथा वारदात की समीक्षा किया गया । दोनों ही मामलों में पुलिस को समानता दिखी और दोनों ही वारदातों में पुलिस के हाथ आरोपियों के फुटेज लगे । फुटेज में दिख रहे संदिग्ध युवक-युवतियों की पतासाजी में पुलिस टीम जुट गई । 

          मामले की गंभीरता को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर द्वारा जिले के सभी थाना, चौकियों को संदेहियों की पतासाजी का निर्देश देकर अलर्ट कराया गया तथा उठाईगिरी के आरोपियों को पकड़ने ACCU की टीम को भी तखतपुर पुलिस के साथ अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए लगाया गया । ACCU टीम बिलासपुर एवं तखतपुर पुलिस द्वारा एसएसपी बिलासपुर शहर राजेंद्र जैसवाल व एडिशनल एसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी कोटा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन पर अपने स्तर पर संदेहियों की सघन पतासाजी की जा रही थी । साथ ही फुटेज में दिख रहे संदेहियों की पतासाजी के लिए अंतराल के जिलों में फुटेज शेयर कर आरोपियों की पतासाजी करने कहा गया । इसी दरम्यान बेमेतरा पुलिस के हाथ एक संदेही बालक आया जिसका हुलिया तखतपुर उठाईगिरी में शामिल लडके से मिलान हो रहा  । बेमेतरा पुलिस द्वारा तखतपुर पुलिस को संदेही के संबंध में सूचित  कराए जाने पर तखतपुर पुलिस टीम तत्काल बेमेतरा रवाना हुई और संदेही को अभिरक्षा में लिया गया जो *विधि के साथ संघर्षरत बालक* है । अभिरक्षा में लिये गये बालक का तखतपुर पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज से मिलान करने पर उक्त विधि के साथ संघर्षरत बालक का मिलान हुआ जिसे अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित विधि के साथ संघर्षरत बालक द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार कर बताया कि इनके गैंग में कुल 5 लोग हैं जिसमें इसके साथ एक और लड़का है तथा एक महिला और दो लड़कियां शामिल है, *सभी राजगढ़ मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं* । छत्तीसगढ़ तथा अन्य राज्यों के शहरों में रुकते हैं उठाईगिरी, चोरी को अंजाम देने कुछ दिन बैंक, बड़े मकान, भवन को टार्गेट कर आसपास रैकी करते हैं और घटना को अंजाम देने के तुरंत बाद वहां से भागकर दूसरे जिले में चले जाते हैं । विधि के साथ संघर्षरत बालक से पूछताछ में उसने तखतपुर के 2 उठाईगिरी के साथ ही बिलासपुर जिले के थाना सिरगिट्टी अंतर्गत शादी भवन में 2 लाख कैश समेत ज्वेलरी, आर्टिफिशियल कुल 3 लाख की चोरी अपने साथियों के साथ करना स्वीकार किया है । अपचारी बालक अंबिकापुर थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम देना बताया है, अपचारी बालक से अन्य अपराधों की भी जानकारी ली जा रही है । गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस टीम मध्यप्रदेश रवाना किया गया है । अपचारी बालक से उठाईगिरी के बंटवारे में मिले *₹25,000 नगद, पीड़ित का आधार कार्ड, बैंक पासबुक व काला रंग का बैग की जब्ती* की गई है । इस दोनों ही केस में बिलासपुर पुलिस का अन्य जिलों के साथ कोआर्डिनेशन के साथ सीसीटीवी फुटेज की भी अहम भूमिका रही है जिसे देखते हुए पुनः बिलासपुर पुलिस आमजन को अपने संस्थानों, घरों की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक सीसीटीवी लगाए जाने की अपील करता है ।  उठाईगिरी के सक्रिय अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को पकड़ने में ACCU टीम बिलासपुर एवं तखतपुर , कोतवाली बेमेतरा पुलिस की महत्वपूर्ण भमिका रही है ।
यह भी पढ़ें   'मोर मयारू गुरूजी' कार्यक्रम की बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ को मिला सिल्वर स्कोच अवार्ड
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   धमतरी : खरीफ वर्ष 2023 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा की अंतिम तिथि बढ़कर अब 16 अगस्त तक

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: LPG सिलेंडर से गैस की चोरी, एजेंसी का स्टाफ रंगे हाथों पकड़ाया

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading

news

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान

Published

on

State President of Helping Hands Club Foundation Women's Wing Babita Agarwal received the National Agra Jyoti Alankaran Samman

सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।

यह भी पढ़ें   'मोर मयारू गुरूजी' कार्यक्रम की बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ को मिला सिल्वर स्कोच अवार्ड

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending