Connect with us

छत्तीसगढ़

उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छत्तीसगढ़ के दिव्यांग राकेश के हुनर को किया सम्मानित

Published

on

रायपुर। उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर के माना कैम्प स्थित शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय के छात्र राकेश कुमार साहू के हुनर को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। राकेश साहू को यह पुरस्कार इंस्टीट्îूट ऑफ फाइन आटर््स वाराणसी द्वारा आयोजित काशी अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में चित्र कला के लिए दिया गया है।

इस अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में देश-विदेश के 7 कलाकारों के चित्रों को सम्मान एवं पुरस्कार और 2 कलाकारों को स्पेशल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। श्री राकेश कुमार साहू ने चित्र में गरीबी और भुखमरी जैसी गंभीर समस्या को उकेर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। इससे स्पेशल पुरस्कार एवं सम्मान हेतु उनका चयन किया गया।

यह भी पढ़ें   पेशाब कांडः पायलट को नहीं मिली राहत, DGCA का निलंबन रद्द करने से इनकार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा 22 जून को उद्घाटित यह प्रदर्शनी 23 जून तक लोगों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। इसमें देश-विदेश के कई कलाकारों की कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि राकेश कुमार साहू समाज कल्याण विभाग द्वारा रायपुर में संचालित शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय के बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थी हैं।

महाविद्यालय के कुल 9 दिव्यांग विद्यार्थी चित्र प्रदर्शनी हेतु चयनित हुए हैं। इनमें नवीन वर्मा, प्रणीत सरकार, शिवलाल पुडो, धनेश पटेल, पारस वर्मा, त्रिलोक ठाकुर, प्रताप गागड़े, लिंगेश्वर पटेल, श्री राकेश साहू, शामिल हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ पुलिस के 85 निरीक्षकों का DSP पद पर होगा प्रमोशन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए आवेदन 22 जुलाई तक आंमत्रित
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बीकानेर-पूरी एवं वलसाड-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी मे हुई परिवर्तन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending