Connect with us

छत्तीसगढ़

कांग्रेस के 38 विधायकों का परफॉर्मेंस बता रहा सरकार किस दिशा में जा रही : डी पुरंदेश्वरी

Published

on

रायपुर। मिशन 2023 के लिए भाजपा की रणनीति तैयार करने के लिए प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी शनिवार को राजधानी रायपुर पहुंचीं। उनके साथ सह प्रभारी नितिन नवीन भी राजधानी पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने दोनों का स्वागत किया। प्रभारी डी पुरंदेश्वरी यहां 7 और 8 मई को संभाग स्तरीय बैठकों में भाग लेंगी। कार्य विस्तार योजना के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगी। साथ ही पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा करेंगी और आज शाम रायपुर में दो बड़ी बैठकें लेंगी। इन बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बता दें कि हफ्तेभर पहले ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिलकर आए हैं। वहीं एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा के दौरान डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि आज दुर्ग संभाग के दौरे पर जा रहे हैं, वहां संगठनात्मक चर्चा होगी। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ तमाम मंत्रियों के दौरे को लेकर कहा कि हम भी दौरा कर रहे हैं, हमारी पार्टी के कार्यकर्ता अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं। प्रशासन की असफलताओं को जनता के बीच लेकर जाएंगे, इन्होंने घोषणा पत्र में 36 वादे किए गए, जिसे पूरे नहीं किए, यही हमारा मुद्दा रहेगा। डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस के 38 विधायकों का परफॉर्मेंस बताता है कि सरकार किस दिशा में जा रही है। प्रदेश के लोग देख रहे हैं। सही समय में इन्हें सही जवाब मिल जाएगा। हम अपनी पार्टी के संगठन को कैसे मजबूत करें, हमारा ध्यान इसी पर रहेगा। 

यह भी पढ़ें   बीजापुर : 1000 बच्चों के फ्लैश मॉब के साथ हुआ पेकोर पंडुम का भव्य शुभारंभ
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Khatron Ke Khiladi 13: हिना खान और फैसल शेख के बाद पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी, रोहित शेट्टी संग दिखाया स्वैग
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा : सप्ताह में तीन दिन 3 बजे तक खुलेंगी ये दुकानें, होटल-रेस्टॉरेंट को रात 9 बजे तक अनुमति... आदेश जारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : चेतना अभियान में अब अंतरराष्ट्रीय संस्था UNICEF, CSJ और मंकी स्पोर्ट्स की भी रहेगी सहभागिता
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending