Connect with us

छत्तीसगढ़

कुर्मी समाज को एक सूत्र में पिरोने बिलासपुर रेलवे मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष तामेश कश्यप ने अपने लेख के ज़रिए रखे ये विचार

Published

on


बिलासपुर। कुर्मी समाज को एक सूत्र में पिरोने महाकाल सेना के संस्थापक व बिलासपुर रेलवे मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष तामेश कश्यप ने अपने लेख के ज़रिए एक प्रयास की, व सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से निम्न विचार रखे ।

कुर्मी एकता मिशन ।
मेरे सभी कुर्मी परिवार के ज्येष्ठ प्रबुद्धजनों को प्रणाम व अनुज भाइयों को स्नेह 🙏🏻
मैंने इस लेख के आरंभ में परिवार शब्द का ज़िक्र इसीलिए किया है क्यों कि हम कुर्मी समाज के विभिन्न उपनाम से एक तो है परंतु एक परिवार के रूप में एक सूत्र में नहीं बंधे हैं। एकता में बल है जानते हुए भी थोड़ी बिखरी सी स्तिथि है, राज्य में अथवा अंचल में हमारी संख्या के अनुकूल ना ही राजनैतिक् सामाजिक व अन्य क्षेत्रों में ना ही नेतृत्व प्राप्त है ना ही वो सम्मान जिनके हम हक़दार है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: वाहन चेकिंग के दौरान संदेह, आरोपीयों के कब्जे से एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

कुर्मी एकता मिशन वह मंच है जिसमें साथ आने से हमारे वंचित समाज के उन प्रतिभाओं को नेतृत्व भी मिलेगा और सम्मान भी। तो समय आ गया है अभी नहीं तो कभी नहीं, सभी कुर्मी वरिष्ठजनों व युवा भाइयों से निवेदन है कि इस मिशन से जुड़ने हेतु इस पोस्ट में अपना नाम व मोबाइल नंबर कमेंट बॉक्स पर अंकित करें या व्हाट्स उप पर नाम और पता अंकित करे।

हमारे एक प्रयास से आगामी परिणाम कुर्मी समाज के लिए अनुकूल व उज्ज्वल हो सकते हैं॥
आपका अपना
तामेश कश्यप (बिलासपुर छ.ग.)
मो न. -9827976062

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुकुल तिवारी बने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मनेंद्रगढ़ : पंचायत उपचुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मध्यप्रदेश: खाई में गिरी पिकअप, तीन लोगों की मौत, 15 घायल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending