छत्तीसगढ़
क्रिकेट संघ बिलासपुर के सनी पांडे, स्नेहिल चड्डा और दीपक सिंह बघेल का सी के नायडू ट्रॉफी में हुआ चयन

बिलासपुर। क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर के लिए बड़ी ही हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ अंडर 25 सी के नायडू ट्रॉफी टीम में सनी पांडे, स्नेहिल चड्डा, दीपक सिंह बघेल का चयन किया गया है ।छत्तीसगढ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा पहली बार अंडर 25 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का अयोजन किया गया था जो अप्रैल और मई माह में कराया गया था । जिसमें बिलासपुर की टीम विजता हुई थी, इससे पूर्व सिर्फ ट्रायल लेकर खिलाड़ियों का चयन किया जाता था पर इस बार पहली बार कराएं गए इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को प्रर्दशन करने का मौका मिला और चयनकर्ता को खिलाड़ियों का हुनर देखने को मौका प्राप्त हुआ । जिसके पश्चात ही छत्तीसगढ अंडर 25 के सलेक्शन मैच के लिए चयनकर्ता एच. पी. सिंह, टी.साई. कुमार , राजा परिहार और मोहन दास द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया।जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिले से 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया।चयनित खिलाड़ियों का दो टीम बनाया गया था जो सीएससीएस रेड और सीएससीएस ब्लू नाम दिया गया था।
जिसके पश्चात् 2 सलेक्शन मैच कराया गया पहला मैच 8, 9 , 10 और 11 दिसंबर को और दूसरा सलेक्शन मैच 13, 14, 15 और 16 दिसंबर 2022 को कांकेर के स्टेडियम मैं कराया गया।जिसके पश्चात् चयनकर्ताओ द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 25 सी के नायडू ट्रॉफी के लिए 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया।और सभी चयनित खिलाड़ियों को रायपुर के होटल वेलिंगटन में रिर्पोटिंग करना है। बी सी सी आई के कैलेंडर के अनुसार अंडर 25 सी के नायडू ट्रॉफी दिनांक 1 जनवरी 2023 से प्रारंभ होगा।जिसमें छत्तीसगढ़ का पहला मैच बिहार के मध्य पटना में खेला जाएगा। दूसरा मैच 8 जनवरी को महाराष्ट्र के मध्य भिलाई में खेला जाएगा। तीसरा मैच 15 जनवरी को आंध्रा के मध्य भिलाई में खेला जाएगा। चौथा मैच 22 जनवरी को गोवा के मध्य गोवा के पोर्वोरिम में खेला जाएगा।
पांचवा मैच 29 जनवरी को चंडीगढ़ के मध्य भिलाई में खेला जाएगा।छटवा मैच 5 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के मध्य भिलाई में खेला जाएगा।और सातवा मैच 12 फरवरी को गुजरात के मध्य वलसाड़ में खेला जाएगा। सभी चयनित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 25 सी के नायडू ट्रॉफी में चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल , अनुराग बाजपई,देवेंद्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव ,महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला ,कमल घोष , डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजूल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, अभ्युदय कांत सिंह, रोहित ध्रुव, शेख अल्फाज, अभिनव शर्मा और सोनल वैष्णव ने बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया।
news
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-तूफान के साथ गिर सकती है बिजली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसून का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले 5 दिनों तक तेज आंधी-तूफान, गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार अब तेज हो रही है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के बचे हुए हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के कुछ और इलाकों में दस्तक दे सकता है। बीते गुरुवार की रात राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।
इस वजह से हुई मानसून में देरी
सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 13 जून के आसपास प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने के कारण इसकी रफ्तार धीमी हो गई थी। हालांकि, अब मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक:
सर्वाधिक तापमान: गुरुवार को रायपुर में सबसे ज्यादा $38.5^\circ\text{C}$ तापमान दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान: दुर्ग में सबसे कम $24.2^\circ\text{C}$ तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में दर्ज की गई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:
दुर्ग: सबसे ज्यादा 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
जशपुर: 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।
मनोरा (जशपुर): 1 सेमी बारिश।
केल्हारी (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – MCB): 1 सेमी बारिश।
वाड्रफनगर (बलरामपुर): 1 सेमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग की चेतावनी: 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने आज के लिए विशेष अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (हवाएं) चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
छत्तीसगढ़
कम लागत, ज़्यादा मुनाफ़ा: छत्तीसगढ़ में नैनो उर्वरक लिख रहे हैं किसानों की समृद्धि की नई इबारत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार किसानों को वैज्ञानिक और आधुनिक खेती से जोड़कर उनकी आय दोगुनी करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में नैनो उर्वरकों (नैनो यूरिया और नैनो डीएपी) के उपयोग और उपलब्धता को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और किसान-हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कम लागत में बेहतर उत्पादन का बेहतरीन विकल्प
पारंपरिक खाद के मुकाबले नैनो यूरिया और नैनो डीएपी किसानों के लिए बेहद किफायती और असरदार साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, नैनो उर्वरकों के उपयोग से न केवल फसलों का उत्पादन बेहतर होता है, बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी कम होता है।
- बचेंगे पैसे, घटेगी मेहनत
नैनो उर्वरकों की सबसे बड़ी खासियत इनकी सुगमता है। जहां पहले भारी-भरकम खाद की बोरियों को लाने-ले जाने और भंडारण (Storage) में काफी दिक्कतें आती थीं, वहीं अब नैनो तकनीक के कारण:
परिवहन (Transportation) का खर्च बेहद कम हो गया है।
भंडारण की समस्या से मुक्ति मिली है।
खेतों में छिड़काव के लिए लगने वाली मजदूरी की लागत में भारी कमी आई है।
“सुशासन सरकार का संकल्प”
सरकार का मुख्य उद्देश्य आधुनिक तकनीक को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाना है, ताकि लागत कम हो और मुनाफा ज़्यादा। आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर छत्तीसगढ़ के किसान अब समृद्धि और आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
news
छत्तीसगढ़ में खाद संकट और सुशासन पर सवाल, पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री Shiv Dahariya ने राज्य सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और सरकार किसानों से धान खरीदी को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे किसान और आम जनता दोनों परेशान हैं। डहरिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में सुशासन पूरी तरह खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
पूर्व मंत्री ने राज्य में प्रशासनिक अराजकता और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनके अनुसार, अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं दिखा रहे हैं और विपक्ष की आवाज को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद जैसा माहौल बन गया है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिव डहरिया ने यह भी कहा कि सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं को भी निशाना बनाकर काम किया जा रहा है। उनके मुताबिक, सरकार के भीतर ही असंतोष का माहौल है और राजनीतिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों की समस्याओं, खाद उपलब्धता और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की।
खाद की कमी और धान खरीदी पर हमला: पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में खाद की भारी कमी है और वर्तमान सरकार किसानों से धान नहीं खरीदना चाहती है, जिससे किसान और आम जनता बेहद परेशान हैं
सुशासन का अभाव: उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुशासन नाम की कोई चीज़ नहीं रह गई है। उनके अनुसार आदरणीय मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है
नेताओं को टारगेट करने का आरोप: डहरिया ने यह भी दावा किया कि सत्ता पक्ष के ही कुछ नेताओं को टारगेट करके काम किया जा रहा है


















