Connect with us

छत्तीसगढ़

छात्र संघ में किया विश्वविद्यालय प्रशासन एवं लोरमी विधायक के घेराव

Published

on

बिलासपुर| विश्वविद्यालय में चल रहे कार्य परिषद की बैठक में छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ की थी ,परंतु अभी तक फाइनल ईयर की परीक्षाएं संपन्न नहीं हो पाई है इस मौके पर छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से यह मांग की, कि विश्वविद्यालय के सेमेस्टर सिस्टम में शिक्षा रथ अंतिम वर्षों के छात्रों की परीक्षाएं 6 महीने से लंबित हैं और वह एकेडमिक कैलेंडर के अनुरूप प्राइवेट छात्रों की तुलना में छह माह पीछे चल रहे हैं। इन परिस्थितियों के बावजूद विश्वविद्यालय के द्वारा स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ किया जाना ,रेगुलर छात्रों के साथ अन्याय है ।जिस बात को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करने छात्र प्रतिनिधियों द्वारा पहले भी दो बार विश्वविद्यालय प्रशासन को और असिस्टेंट डायरेक्टर उच्च शिक्षा विभाग को ज्ञापन दिया गया था।

परंतु इस पर विश्वविद्यालय द्वारा यह कहा गया कि यह निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है ,अतः वे इसमें कुछ नहीं कर सकते इन्हीं बातों को लेकर नाराज छात्रों ने कार्यपरिषद में शामिल होने आए जनप्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी मांगे रखी ,जिसमें लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह के समक्ष अपनी मांगे रखी जिस पर उन्होंने यह आश्वासन दिया की छात्रों की मांग उचित है और इस विषय को लेकर वे उच्च शिक्षा विभाग एवं विधानसभा में भी इस बात को रखेंगे ।इसके पश्चात छात्रों ने अपनी मांगे कुलपति के समक्ष रखी जिस पर कुलपति ने भी आश्वासन दिया की छात्रों की मांग तत्काल रुप से पूरी की जाएगी इस मौके पर विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष आलिंद तिवारी ने कहा की विश्वविद्यालय अपनी भूलवश परीक्षाएं नहीं ले पाए हैं और यूजीसी द्वारा तय एकेडमिक कैलेंडर को मानने को भी मजबूर है परंतु इन सभी के बीच सभी रेगुलर विद्यार्थी दुविधा में पड़ गए हैं यदि आने वाले कुछ समय में इनकी परीक्षाएं होती हैं रिजल्ट आते हैं और उसके बाद यदि वे किसी स्नातकोत्तर में प्रवेश लेना चाहेंगे या बार काउंसिल का एग्जाम देना चाहेंगे तो उन्हें अगले वर्ष तक प्रतीक्षा करनी होगी जिससे छात्रों का 1 वर्ष बेकार चला जाएगा इस पर सहमति जताते हुए छात्रसंघ सचिव मनीष मिश्रा ने कहा की विश्वविद्यालय से संबंधित कई ऑटोनॉमस कॉलेजों में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी परंतु इस समस्या को देखते हुए उन्होंने अपनी प्रवेश प्रक्रियाओं को स्थगित किया है|

यह भी पढ़ें   BJP कार्यालय में अरुण साव और कांग्रेस मुख्यालय में दीपक बैज ने फहराया तिरंगा

इसके साथ ही बहुत से ऐसे छात्र हैं जो डबल पी जी करने की इच्छा रखते हैं परंतु इन प्रक्रियाओं के वजह से वह से वंचित रह जा रहे हैं अतः विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी सेमेस्टर परीक्षाएं तत्काल आयोजित करें और तब तक के लिए स्नातकोत्तर की प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित करें इस पर संज्ञान लेते हुए कुलपति महोदय एडीएन बाजपेई जी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए छात्र हित में फैसला लेने की बात कहते हुए कुलसचिव को निर्देशित किया उन्होंने भी तत्काल कार्यवाही करते हुए रजिस्ट्रेशन को अनवरत फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न होते तक जारी रखने की बात कही इस मौके पर मुख्य रूप से आकाश पाण्डेय, रोचक गोरख, विकास विश्वकर्मा ,प्रेम मानिकपुरी ,जयप्रकाश श्रीवास, अखिलेश साहू, गजेंद्र कोसले, विजय तिवारी ,आशीष रात्रे,शुभम पाठक ,नमन रात्रे,अविनाश तिर्की,सूरज राजपूत ,उज्जवल यादव, अभिषेक यादव ,कुणाल मिश्रा, आशीष मिश्रा ,दीपक नेताम, आशुतोष शुक्ला, मनीष राजपूत, अनिमेष यादव ,सूर्या शर्मा, आकाश वर्मा ,हेमराज रितिक, तरुण वर्मा ,राहुल दास, रवी कौशिक मौजूद रहे। इसके साथ ही छात्रा प्रतिनिधि लता सिंह, लक्ष्मी उपाध्याय ,ललिता सिंह परिहार और लीला यादव उपस्थित रही।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   पत्नी का किसी और के साथ अफेयर, रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन के सामने कुदकर दी जान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   थाना प्रभारी का फर्जी सील लगाकर प्रमाण पत्र जारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दस्तावेज़ पूर्ति के लिए समय देने के निर्देश दिए
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending