Connect with us

छत्तीसगढ़

खैरागढ़ उपचुनाव, कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी

Published

on

रायपुर। खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। यशोदा वर्मा पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रही है। वहीं अब उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है।

इस तारीख को होगा चुनाव
चुनाव आयोग के मुताबिक 24 मार्च नामांकन का आखिरी दिन होगा। नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को होगी। 28 मार्च तक प्रत्याशी नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद 12 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, 16 अप्रैल को मतगणना होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधान सभा सीट विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई है।

यह भी पढ़ें   60 के हुए CM साय, बच्‍चों संग मनाया जन्‍मदिन

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पांच विधायकों में से एक खैरागढ़ से देवव्रत सिंह भी थे। चार नवंबर 2021 को उनका 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक देवव्रत सिंह ने रात में सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। 1995 में कांग्रेस के टिकट पर वह पहली बार विधायक बने थे। 2007 में उन्होंने राजनांदांव संसदीय सीट जीती थी।

देवव्रत सिंह को 2018 में 61,516 वोट मिले थे। उन्होंने बीजेपी के कोमल जंघेल को 870 वोटों से हराया था। इस सीट से तीसरे नंबर पर कांग्रेस के गिरवर जांघेल थे, जिन्हें 31,811 वोट मिले थे। वोट प्रतिशत की अगर बात करें तो देवव्रत सिंह को 36.7 फीसदी वोट मिले थे, वहीं कोमल जांघेल को 36.2 फीसदी वोट मिले थे।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल नहीं देने वाल होंगे गिरफ्तार! कलेक्टर ने जारी किए FIR के आदेश

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG: सबसे बड़ी गांजा तस्करी मामले में सजा का ऐलान, 4 दोषियों को 20-20 साल की जेल
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : लिपिकीय कर्मचारियों को मिलेगा लेखा प्रशिक्षण, आवेदन 31 मई तक
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से मिल रहा भाजपा को फायदा’! जाने कैसे?
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending