छत्तीसगढ़
बिलासपुर : सिविल लाईन पुलिस द्वारा बलात्कार के मुख्य आरोपी को अन्य आरोपीयों के साथ किया गया गिरफ्तार

दुष्कर्मियों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
CCTV कैमरे एक बार फिर से आए पुलिस के काम
थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
धारा 376 294 323 506 456 394 414 भादवि 25 27 आर्म्स एक्ट
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा बलात्कार के मुख्य आरोपी को अन्य आरोपीयों के साथ किया गया गिरफ्तार
-0 आरोपी द्वारा चेहरे में कपडा बांधकर घुसा था घर के अंदर।
-0 पीडिता के साथ किया था मारपीट।
-0 घटना को अंजाम देने के बाद ले गया था पीडिता के हाथ में पहने अंगुठी को निकाल कर।
नाम आरोपी –
- बीर सिंह उर्फ पंकज पिता सुखनिधान उम्र 36 वर्ष निवासी लिंक रोड चंदवाभांठा गणेश टाईल्स के पीछे थाना तारबहार बिलासपुर।
- विद्याभुषण बरेठ पिता स्व. दमोदर बरेठ उम्र 29 वर्ष निवासी इमलीपारा परशुराम भवन के पीछे थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
- अन्नु उर्फ अब्दुल हनीफ पिता अब्दुल रहीम उम्र 34 वर्ष निवासी मंझवापारा इमरान खान का मकान थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 04.03.2024 के रात्रि करीब 03:00 बजे अज्ञात चोर बालकनी में मुंह बांधकर उसके रूम में घुसा है उसके साथ मारपीट गाली गलौच कर पीडिता का गला दबाया है सिर को दिवाल में पटका है पीडिता को डरा धमका कर जबरदस्ती बलात्कार किया और सोने की अंगुठी को पीडिता के हाथ से निकाल कर ले गया है
कि रिपोर्ट से तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त अज्ञात आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने निर्देश दिए। उक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना स्तर टीम गठित कर तत्काल घटना स्थल पहूंचकर वरिष्ठ अधिकारियों से लगतार मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए घटना स्थल के आस पास के लगभग 180 सीसीटीव्ही कैमरों में पतासाजी किया गया। जिसमें अज्ञात आरोपी का हुलिया प्राप्त हुआ।
आरोपी के उक्त हुलिये के आधार पर पता तलास किया गया और मुखबीर तैनात किया गया। इसी दौरान मुखबीर के द्वारा बताया गया कि उक्त हुलिये का व्यक्ति वर्तमान में अमेरी निवासी अमन के साथ अमेरी में निवास कर रहा है। मुखबीर के बताये अनुसार स्थान पर जब पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिस दिया गया तब उसी समय अज्ञात आरोपी के हुलिये से मिलता जुलता आरोपी बीर सिंह अपने एक्टीवा वाहन में अमन के घर आया और पुलिस को देखकर एक्टीवा को छोडकर भागने लगा जिसे करीबन 01 किलोमीटर रोड में दौडाकर बडी मसक्कत के बाद पकडकर थाना लाये और कडाई सें पुछताछ किया गया जो दौरान पुछताछ के अपने साथियों के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया है और पीडिता के हाथ से निकाल कर ले गये सोने के अंगुठी को बरामद कराया है। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
सामाजिक संदेश:
सभी आम नागरिकों से आग्रह है कि वो अपने घर एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अंदर एवं बाहर CCTV कैमरा अवश्य लगवाए ये आपकी और हम सबकी सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized6 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized5 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized12 hours ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
