छत्तीसगढ़
अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस की कार्यवाही

चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर छ.ग.
अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस की कार्यवाही
- बिलासपुर जिले में नये पुलिस कप्तान के आते ही अवैध नशे के विरूद्ध पुलिस का प्रहारअभियान के तहत लगातार कार्यवाही की जारी है।
- पुलिस चेकिंग से बचने हेतु आरोपी द्वारा अपने कार में छ.ग. के फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर का किया जा रहा था उपयोग ।
नाम आरोपी – मनीष पिता कृषन उम्र 30 वर्ष निवासी जुलाना वार्ड नं.01, थाना जुलाना तहसील जुलाना जिला जीन्द हरियाणा जप्ती विवरण-
1 दो सफेद रंग की बोरियों में भरा मादक पदार्थ गांजा 50 किलोग्राम कीमती लगभग 500000/- 2-एक सफेद रंग का JETTA कार जिसमें नंबर प्लेट CG 12 R 2699 लगा है, कीमती लगभग 15 लाख रुपये।
3-एक वीवों कंपनी का मोबाईल 4- आरोपी का पर्स एवं मतदान पहचान पत्र आधारकार्ड
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (मा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं अवैध नशे पर अभियान प्रहार के तहत लगातार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल महोदय के निर्देशन में चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध गांजा की बिक्री करने एवं परिवहन करने वालों की धड़पकड़ हेतु अभियान चलाया गया। दिनांक 12.03.2024 को बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति एफ सफेद कार कमांक सीजी 12 आर 2699 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने कार के डिक्की में रखकर बिलासपुर की ओर से पेन्ड्रा जा रहा है
. पुलिस को मिली उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु सउनि अशोक निश्रा, प्रआर बी केरकेटटा, प्रआर भुवनेश्वर मरावी, आरक्षक दीपक उपाध्याय, देवेन्द्र शर्मा के पुलिस सहायता केन्द्र केन्दा के मनीष ढाबा के पास चेकिंग पाईन्ट लगाकर, मुखबिर के निशानदेही पर घेराबंदी कर बिलासपुर की ओर से आ रही एक सफेद कार कमांक सीजी 12 आर 2699 को रोकवाकर चेकिंग कर पूछताछ किया गया
जो अपना नाम मनीष पिता कृषन उम्र 30 वर्ष निवासी जुलाना वार्ड नं01, थाना जुलाना तहसील जुलाना जिला जीन्द हरियाणा बतलाया तथा अधिक लाभ कमाने हेतु अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिकी करना बताया, मादक पदार्थ गांजा 50 किलोग्राम को उड़ीसा से खरीद कर खपाने हेतु हरियाणा ले जाना बताया। आरोपी द्वारा पुलिस चेकिंग से बचने हेतु अपनी कार के डिक्की में गांजा को छुपाकर रखना एवं कार का नंबर प्लेट छ.ग. से गुजरने के दौरान छ.ग. का डूप्लीकेट रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 12 आर 2009 को अपने गाड़ी में लगाकर उपयोग करना बताया।
आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर विधिवत कार्यवाही के दौरान आरोपी के वाहन कार कमांक सीजी 12 आर 2699 के पीछे के डिक्की से दो नग सफेद रंग की बोरी में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा वजनी लगभग 50 किलोग्राम, परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार कमांक सीजी 12 आर 2699 एवं एक वीवों मोबाईल कुल कीमती 2005000 रूपये को जप्त कर आरोपी मनीष एवं उसके साथी के विरूद्धअप कर 224 /24धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट, 34 भादवि अन्तर्गत कार्यवाही की गई है।
आरोपी मनीष को दिनांक 12.03.2024 को गिरप्तार कर आज दिनांक 13.03.2024 का न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया है। आरोपी मनीष पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ गांजा के प्रकरण में जुलाना हरियाणा में गिरप्तार हो चुका है। आईसीजेएस पोर्टल से आरोपी मनीष का पूर्व आपराधिक रिकार्ड प्राप्त कर प्रकरण में संलग्न किया गया है। प्रकरण के अन्य उड़ीसा प्रान्त से जुड़े आरोपी की पता तलाश की जा रही है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक व्ही. के. पाण्डेय, सउनि अशोक मिश्रा, प्रआर बी केरकेटटा, प्रआर भुवनेश्वर मरावी, आरक्षक दीपक उपाध्याय, देवेन्द्र शर्मा, कौशल बिन्झवार, भूपेन्द्र पटेल, राकेश पोर्ते, सत्येंद्र राजपूत की सराहनीय योगदान रहा है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized6 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized5 days ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized3 days ago
RSS ने OTT के ‘सांस्कृतिक प्रदूषण’ पर रोक के लिए बनाया पैनल, जानिए कौन-कौन पैनल में है शामिल…
-
Uncategorized1 day ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
-
Uncategorized9 hours ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
