छत्तीसगढ़
घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाला सरकंडा पुलिस की गिरफत में
** पुराने केस में समझौता करने हेतु जान से मारने की दे रहा था धमकी साथ ही पुराने विडियो को वायरल करने तथा बच्चो को जान से मारने की धमकी देते हुये दो लाख रूपये की कर रहा था पीडिता से मांग ** सरकंडा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गिरफतार
नाम आरोपी:- विशाल जनोकर पिता स्व. गणेश जनोकर उम्र 26 साल साकिन निखिल आश्रम बहतराई अटल आवास सरकंडा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.
जानिए पूरा मामला:
दिनांक 16.08.2022 को पीडिता ने आरोपी विशाल जनोंकर पिता स्व. गणेश जनोंकर उम्र 26 वर्ष साकिन निखिल आश्राम बहतराई अटल आवास सरकण्डा थाना सरकण्डा (छ.ग.) के बिरूद्ध अनाधिकृत रूप से रात्रि में गृह प्रवेश कर पुरानी केश में कम्प्रो कर नही तो तुझे जान से मार देने की धमकी देते बेईज्जती करनें के नियत से हॉथ बाह को पकड़ने एवं पुराना विडियों को इन्टाग्राम में वायरल करने की धमकी देते दो लाख रूपये की मांग करना एवं पैसा न देनें पर पति एवं बच्चों को मार डालने की धमकी देनें की रिपोर्ट करनें पर थाना सरकण्डा में अप. क्रमांक 943 / 2022 धारा 452, 354 ( ख ) 506,384 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
मामले की सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर (भा.पु.से.),अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा स्नेहिल साहू को दी गई जिस पर तत्काल आरोपी विशाल जनोकर की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई जो लगातार पता तलाश कर आरोपी विशाल जनोंकर पिता स्व. गणेश जनोंकर उम्र 26 वर्ष साकिन निखिल आश्रम बहतराई अटल आवास सरकण्डा थाना सरकण्डा (छ.ग.) को घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी से पुछताछ करने पर दिनांक घटना को जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया है तथा आरोपी को गिरफतार किया गया है।
प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री उत्तम कुमार साहू, सउनि नरेश कुमार गर्ग आरक्षक अविनाश कश्यप, राहुल सिंह चंदेल, अशफाक अली की अहम भूमिका रही।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized5 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized6 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized1 day ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized3 days ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
