Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई कम्युनिटी पुलिसिंग की शुरुआत

Published

on



बिलासपुर। उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के निर्देश परं अति०पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली स्नेहिल साहू द्वारा जिले के समस्त वार्डों में अपराध की रोकथाम एवं आम जनता के सहयोग हेतु कम्युनिटी पुलिसिंग की शुरुआत दिनांक 17 /8/ 2022 को निरीक्षक थाना प्रभारी भारती मरकाम एवं यातायात प्रभारी सुनील तिर्की के साथ थाना सिटी कोतवाली के वार्ड क्रमांक 37 इंदिरा नगर पुराना हाईकोर्ट एवं वार्ड क्रमांक 38 तात्या टोपे नगर मन्नू चौक टिकरापारा के आम जनता से रूबरू होकर आम जनता की शिकायतों को सुनकर तत्काल निराकरण किया गया एवम वार्ड के बीट प्रभारी उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, प्रआर निर्मल सिंह ठाकुर, आर रवि चौधरी, प्रेम सूर्यवंशी, प्रियंका सिंह एवं अन्य थाना स्टाफ से आम जनता का परिचय कराकर समन्वय स्थापित कर वार्ड के संवेदनशील क्षेत्र में आम जनता के सहयोग से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया जिले के अन्य वार्डों में लगातार जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण की जावेगी ।

यह भी पढ़ें   स्टेज पर दुल्हन के पास आया दूल्हा, फिर दुल्हन ने मुंह फेरकर दिया ऐसा रिएक्शन, लोग बोले- ‘मूड भयानक वाला खराब है’


बैठक में वार्ड पार्षद कृष्णा रजक एवं राजू खटीक पंकज साहू बंटी गुप्ता राशिद खान विकी रजक एवं अन्य काफी संख्या में महिला पुरूष् एवं बच्चे उपस्थित थेे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए रजिस्ट्रेशन जरुरी नहीं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के तीन साल पूरे
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur Breaking: आईजी रतनलाल डांगी ने कोरोना वैक्सीनेशन पर बेबुनियाद भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिये आदेश, सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending