Connect with us

छत्तीसगढ़

चकरभाठा पुलिस ने 3 मोटर सायकल चोरो को किया गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर। प्रार्थी पार्थ सारथी दिनांक 14.02.2023 को मोटर सायकल हीरो सीडी डिलक्स चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया तथा प्रार्थी मो.अकरम गोरी दिनांक 04.03.2023 को मोटर सायकल हिरो पैशन एक्स प्रो चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया जिस थाना चकरभाठा मे अपराध क्रमांक 94/23 एवं 149/23 धारा 380 भादवि पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाठा गरिमा द्विवेदी को अवगत कराया गया एवं दिये गये निर्देश पर थाना चकरभाठा द्वारा टीम बनाकर संदेहियो से बारिकी से पुछताछ कर आरोपी पता साजी की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला कि तीन अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त चोरी गये मोटर सायकल के साथ घुमता मिला जिसे थाना चकरभाठा द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर घेरा बंदी कर आरोपी 1. अखिल कुमार धू्रव पिता संतोष कुमार धू्रव उम्र 30 साल निवासी इन्द्रपुरी हिर्री माइंस 2. सुभाष खान उर्फ गोलू पिता बहादुर खान उम्र 32 साल निवासी ग्राम खामी दिलसापारा मुंगेली हा.मु. अचानकपुर थाना चकरभाठा 3. ननकी धुरी उर्फ बिल्ला पिता मनबोध धुरी उम्र 26 साल निवासी नयापारा चकरभाठा को पकडकर पुछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल होटल के सामने पार्किग एवं प्रार्थी के घर के सामने से चोरी करना स्वीकार किया मामले मे आरोपियो को गिफ्तार कर चोरी गये 02 नग मोटर सायकल कीमती 40 हजार बरामद कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

       उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक भारती मरकाम उप निरीक्षक जागेश्वर राठिया, प्र.आर. कन्हैया अंचल  आर सतपुरन जांगडे , आर हरप्रसाद साहू की अहम भूमिका रही।

आरोपी

यह भी पढ़ें   सीमा हत्यकांड : नाराज परिजनों और यादव समाज ने निकाली रैली

1. अखिल कुमार धू्रव पिता संतोष कुमार धू्रव उम्र 30 साल निवासी इन्द्रपुरी हिर्री माइंस

2. सुभाष खान उर्फ गोलू पिता बहादुर खान उम्र 32 साल निवासी ग्राम खामी दिलसापारा मुंगेली हा.मु. अचानकपुर थाना चकरभाठा

3. ननकी धुरी उर्फ बिल्ला पिता मनबोध धुरी उम्र 26 साल निवासी नयापारा चकरभाठा

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बेमेतरा : जनचौपाल के दौरान सुनी गई आम नागरिकों की समस्याएं
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर: फूड प्वाइजनिंग से 22 बच्चे बीमार, एक की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भाजयुमो ने "द इंडियन वोक रेस्टोरेंट" में गरबा के नाम पर हो रहे हुक्काबाजी के ख़िलाफ़ पुलिस से कार्यवाही की माँग की
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending