Connect with us

छत्तीसगढ़

चोरी की संदेह पर प्राणघातक हमला कर मारपीट कर विडियो वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Published

on

नाम आरोपीः– 1. मनोज वर्मा पिता सुशील वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी मेलापारा चांटीडीह थाना सरकंडा

  1. भरत वर्मा पिता सुशील वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी मेलापारा चांटीडीह थाना सरकंडा

बिलासपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रदीप साहू पिता बच्चन लाल साहू उम्र 19 वर्ष का आज दिनांक 01.09.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 31-08-2022 को सुबह करीब 09-00 बजे अपने घर मे था कि रामायण चौक निवासी मनोज वर्मा एवं भरत वर्मा घर के पास आये और बुलाकर अपने साथ रामायण चौक के पास सुनसान गली मे लेजाकर हमारे घर में चोरी करने के लिये घुसा था कहकर मां बहन की अश्लील गंदी गंदी गाली एवं जान से मारने की धमकी देते हुये आज तुम्हे जान खत्म कर देंगे कहते हुये हत्या करने के नियत से अपने पास रखे रबर का पट्टा, लाठी, ईंट के टुकडे तथा हाथ मुक्के से बारी-बारी मारपीट किये है मारपीट करने से मेरे बांये हाथ, पीठ, दोनो जांघ, गर्दन एवं कमर मे चोट आई है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपीगण प्रार्थी के साथ मारपीट करतेह हुये मोबाईल से विडियो बनाये थे जिसे किसी वाट्सअप ग्रूप में वायरल किया गया है, मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर (भा.पु.से.), अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा स्नेहिल साहू को दी गई जिनके द्वारा आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त हुये, जिसके पालन में उप निरी. बी. आर. सिन्हा ( थाना प्रभारी, थाना सरकण्डा) के नेतृत्व में सउनि देवेन्द्र तिवारी के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी, तत्काल पतासाजी करते हुये आरोपी मनोज वर्मा एवं सुशील वर्मा को चांटीडीह से पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रबर का पट्टा, लाठी, ईंट के टूकडे आदि जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से दोनो आरोपियो को गिरफतार किया गया है, जिन्हे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री उनि बी आर सिन्हा, सउनि देवेन्द्र तिवारी, आर. सोनूपाल, अविनाश कश्यप, भागवत चन्द्राकर,

यह भी पढ़ें   CG News: दो दिन बाद मिला जूनियर इंजीनियर का शव, विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

मनीष वाल्मिकी एवं अन्य की सराहनीय योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   दंतेवाड़ा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मारा गया इनामी नक्सली
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने गोधन न्याय योजना की राशि जारी कर 4 करोड़ 21 लाख रुपए किए ट्रांसफर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   सीएम भूपेश ने गोधन न्याय योजना की राशि जारी कर 4 करोड़ 21 लाख रुपए किए ट्रांसफर
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending