Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई जमकर धान खरीदी

Published

on

रायगढ़ । खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन सहकारी समितियों में किया जा रहा है। इस वर्ष राज्य शासन द्वारा किसानों को राहत देने के उद्देश्य से 01 नवंबर से ही धान खरीदी प्रारंभ कर दिया गया है। धान खरीदी के 7 वे दिन जिले में 1288.80 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जिले के 7 ब्लाकों में 95 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। यहां किसानों के लिए पेयजल और बैठने की सुविधा उपार्जन केंद्रो में की गई है।

शासन द्वारा इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप तैयार किया गया है, किसान अब घर बैठे ऑनलाइन टोकन कटवा सकते है। जिससे किसानों में उत्साह है और वे घर बैठे अब टोकन प्राप्त कर रहे है। धरमजयगढ़ के खरीदी केन्द्र में धान बेचने आये किसानों का उपार्जन केन्द्र में तिलक लगाकर स्वागत किया गया। यहां किसानों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। धान बेचने आये किसानों ने कहा हमें यहां किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई, खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था है।

यह भी पढ़ें   रायपुर में एक और मर्डर! बेखौफ बदमाशों ने युवक को दिनदहाड़े चाकुओं से गोदा

रायगढ़ ब्लॉक के ग्राम जुर्डा  निवासी मोती राम पटेल ने बताया कि उन्होंने 20 क्विंटल धान विक्रय किया है। उन्होंने बताया कि समिति के माध्यम से टोकन काटा गया, खरीदी में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। धान विक्रय का पैसा भी अकाउंट में आ चुका है। समिति प्रबंधकों का कहना है कि इस वर्ष धान की फसल कटाई पिछडऩे के कारण धान खरीदी केन्द्रों में धान की आवक अपेक्षाकृत कम देखने को मिल रही है। वहीं आगामी दिनों फसल कटाई पश्चात धान में तेजी होगी।

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में कल बंद रहेंगे सभी प्राइवेट स्कूल, पढ़ें पूरी खबर
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: 11 नवंबर को एसपी ऑफिस में लगेगा जनदर्शन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending