छत्तीसगढ़
रिटायर्ड कर्मचारी से 18 लाख की ठगी, दोस्त के बेटे ने मोबाइल में यूपीआई जनरेट कर निकाले पैसे…
भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बिजली विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रिटायर्ड कर्मी के दोस्त के बेटे ने ही धोखाधड़ी कर 18 लाख रुपए निकाल लिए हैं। युवक ने बुजुर्ग के एंड्रायड मोबाइल में ऑनलाइन बैंकिंग एप डाउनलोड करके यूपीआई जनरेट किया। फिर 6-7 महीने में 18 लाख रुपए अपनी पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पुलगांव थाना अंतर्गत ग्राम बोरई का है।
7 माह में 80 ट्रांजेक्शन
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम बोरई निवासी शेष कुमार साहू बिजली विभाग से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उन्होंने अपने बेटे बलराम साहू के साथ पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बैंक अकाउंट से 18 लाख रुपए किसी ने निकाल लिए हैं। बुजुर्ग ने बताया कि रिटायरमेंट फंड मिलाकर उसके खाते में करीब लाख 18 लाख रुपए थे। उनका खाता एसबीआई बैंक सेक्टर-1 में है। शेष कुमार की तबीयत हाल ही में खराब हुई तो इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। पिता ने अपने बेटे बलराम को एटीएम देकर रुपए निकालने के लिए भेजा था। बलराम जब एटीएम से पैसे निकालने गया तो पता चला कि खाते में मात्र 260 रुपए हैं। इसके बाद वह बैंक पहुंचा। वहां पता चला कि उनके खाते से 18 लाख रुपए नेट बैंकिंग से ट्रांसफर किए गए हैं। इतनी रकम निकालने के लिए आरोपी ने 7 माह में करीब 80 ट्रांजेक्शन किए थे।
तीन गिरफ्तार
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले का पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम को लगाया। टीम ने मामले की जांच शुरु की। इसमें पता चला की शेष कुमार की जवाहर नगर निवासी वीरेन्द्र गुप्ता से अच्छी जान पहचान थी। पुलिस ने ट्रांजेक्शन डिटेल्स मिलाया तो पता चला कि रुपए किसी काजल गुप्ता के खाते में ट्रांसफर हुई है। काजल गुप्ता और कोई नहीं वीरेंद्र गुप्ता की बहू है। जांच में पता चला कि बेटा चंद्रशेखर गुप्ता, बहू काजल और उनकी बेटी बिलासपुर काजल के मायके गए हैं। टीम ने वहां काजल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसका पति चंद्रशेखर गुप्ता और ननद नेहा गुलहरे ने मिलकर उसके खाते में पैसा ट्रांसफर किए हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपी चंद्रशेखर गुप्ता उसकी पत्नी काजल गुप्ता और नेहा गुलहरे को गिरफ्तार किया। उनके पास से ठगी के रुपए से खरीदी गई बाइक, 3 स्मार्ट फोन, गैस सिलेंडर, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, आलमारी, 2 सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का टॉप्स, सोने की अंगूठी, चांदी की करधन, हाथ फूल और चेन सहित कुछ नगदी जब्त किया है। पुलिस ने करीब 7 लाख रुपए की रिकवरी की। बाकी की रकम आरोपी ने भाई की शादी और दीवाली में जुआ सट्टे में उड़ा दिया।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized4 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized12 hours ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
मुख्यमंत्री साय की ओडिशा के CM माझी से मुलाकात, बोले- महानदी जल विवाद का जल्द निकलेगा समाधान
-
Uncategorized4 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized6 days ago
WhatsApp में बड़ा बदलाव! अब पुराने मैसेज ढूंढना होगा आसान, जानें कैसे काम करेगा नया Search Shortcut
