Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : धर्मांतरण के विरोध में भाजपा का पैदल मार्च, राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

Published

on

रायपुर, 11 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को जबरन धर्मांतरण के मुद्दे पर पैदल मार्च निकाला और इस संबंध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के संरक्षण में लोगों का धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को यहां बताया कि पार्टी के नेताओं ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार की अनदेखी के विरोध में आजाद चौक पर स्थित गांधी प्रतिमा से राजभवन (करीब चार किलोमीटर) तक पैदल मार्च निकाला और राज्यपाल अनुसुइया उइके को ज्ञापन सौंपा।

भाजपा नेताओं ने बताया कि आजाद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक तथा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य के सभी वर्तमान और पूर्व सांसद, वर्तमान और पूर्व विधायक, कोर कमेटी के सदस्य तथा अन्य पदाधिकारी मुख्य मार्गों से राजभवन पहुंचे।

इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साय ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस नीत सरकार आदिवासियों की संस्कृति दूषित करना चाह रही है। भोले-भाले आदिवासियों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों के खिलाफ शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इससे आदिवासियों और परिवर्तित आदिवासी में संघर्ष की स्थिति बन रही है। जो भविष्य में कभी भी विकराल रूप ले सकती है।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : इंजन हुआ डिरेल, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि बस्तर से सरगुजा तक षड्यंत्र पूर्वक सरकार के संरक्षण में बलपूर्वक ईसाई मिशनरी धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसकी पराकाष्ठा दिखी जब थाने के अंदर मिशनरी कहते हैं कि धर्म परिवर्तन हम कर रहे हैं और करेंगे जिसमें हिम्मत हो रोक ले। मिशनरी संविधान का सम्मान न कर उसे जलाने की बात कह रहे हैं। यह साफ इंगित करता है कि उनके पीछे देश को अस्थिर करने वाली ताकतें काम कर रही है।’’

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि धर्मांतरण के मुद्दे पर इस सरकार से पहले भी कोई उम्मीद नहीं थी और जिस सरकार के मुखिया अपने परिजनों को एक जाति विशेष और भगवान के नाम पर अनर्गल वक्तव्य देने से नहीं रोक पा रहे हैं, वह सरकार बहुसंख्यक वर्ग के हितों की रक्षा नहीं कर सकती

यह भी पढ़ें   ठगी करने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह राज्य की संवैधानिक प्रमुख होने के नाते जबरन/धोखा-धड़ी से धर्मांतरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

वहीं, राज्य में सत्तासीन कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता का भरोसा खो चुकी भाजपा धर्मांतरण के फर्जी मुद्दे उठा कर संजीवनी खोज रही है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आरोप लगाया, ‘‘छत्तीसगढ़ में जनता का भरोसा खो चुकी भाजपा धर्मांतरण का फर्जी मुद्दा उठा कर संजीवनी खोज रही है। प्रदेश की जनता भाजपा की कुचाल को समझ रही है। लोग जान रहे हैं जब-जब भाजपा विपक्ष में रहती मुद्दों के दिवालियेपन से जूझती है तब वह अपने अस्तित्व को बचाने के लिए धर्म की राजनीति शुरू कर देती है।’’

भाषा संजीव अर्पणा

अर्पणा

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   स्वच्छता पखवाडा के तीसरे दिन "स्वच्छ मूवमेंट" थीम पर चलाया गया स्वच्छता जागरुकता अभियान
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   वारदात: दो हजार के बदले दो लोगों की मौत, जानिए पूरा मामला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   मध्य रेलवे के पुणे रेल मंडल में इन गाड़ियों का परिचालन प्रभावित
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending