Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, जानिए क्या है इस साल का थीम…

Published

on

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। योग दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने शुक्रवार को धरमपुरा स्थित कार्यालय में योग सेंटर संचालकों की विशेष बैठक ली।

बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया गया कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में लोग छत्तीसगढ़ में योगाभ्यास करेंगे। राज्य स्तरीय आयोजन में इस वर्ष 21 हजार लोगों का एक साथ योगाभ्यास करने का लक्ष्य है। शर्मा ने बताया कि पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें   नगरीय निकायों में कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मचारी

इस वर्ष योग दिवस की थीम ’एक विश्व एक स्वास्थ्य’ रखी गई है। इस दिन योग के माध्यम से ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे- ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश के शहरों और गांवों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चे, वृद्धा आश्रमों में रहने वाले बुजुर्ग सहित कई नव जवान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होकर योगाभ्यास करेंगे।

शर्मा ने सभी योग सेंटरों में योगा मेट और चटाई उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने लोगों से योग करने का आग्रह करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जीवन शैली के लिए सभी दैनिक जीवन में योग को अपनाएं।

यह भी पढ़ें   कोरबा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर की जाएगी भर्ती

छत्तीसगढ़ योग-आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम, सार्वजनिक उपक्रमों, शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरपंच, वार्ड पार्षदों अन्य स्थानीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक स्वैच्छिक संगठन, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बालाश्रम, वृद्धाश्रम, दिव्यांगजनों तथा उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु संचालित संस्थाएं शामिल होंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर ब्रेकिंग कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से मिली जमानत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पुलिस का चेतना अभियान: नशे के दुष्परिणाम और साइबर सुरक्षा पर युवाओं को दी अहम जानकारी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur : संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बिलासपुर में किया ध्वजारोहण, कलेक्टर, IG, SP समेत सभी आला अधिकारी रहे मौजूद
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending