छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के हरजीत सिंह बने भारत के पहले गोल्डन बटन अवार्डेड कीबोर्ड प्लेयर…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर के प्रतिष्ठित संगीतकार हरजीत सिंह पप्पू ने यूट्यूब के जरिए कीर्तिमान रच दिया है। यूट्यूब ने हरजीत पप्पू को गोल्डन बटन अवार्ड दिया है। बता दें कि यूट्यूब यह गोल्डन प्ले बटन अवार्ड उन्हीं लोगों को देता है, जिनके यूट्यूब चैनल पर कम से कम 10 लाख सब्सक्राइबर हो। हरजीत सिंह के इस समय 10 लाख 40 हजार से अधिक सब्सक्राइबर तथा 17 करोड़ 96 लाख 95 हजार व्यूवर्स हैं, जो अपने आप में रिकार्ड हैं की बोर्ड प्लेयरों से तुलना करें तो हरजीत सिंह पप्पू भारत के पहले ऐसे की बोर्ड प्लेयर हैं, जिसको यूट्यूब ने इस श्रेणी में गोल्डन प्ले बटन का अवार्ड दिया है।
हरजीत सिंह ने ये उपलब्धि मात्र 3 वर्षों में ही हासिल कर ली। इनके दर्शक न केवल भारत में है, बल्कि इनके चैनल को 100 अधिक देशों में देखा जाता है। इन 3 वर्षों में हरजीत सिंह पप्पू ने अपने चैनल में केवल 145 वीडियो ही डालें हैं, फिर भी इनकी प्रसिद्धि इतनी है कि इनकी व्यूअरशिप में प्रतिदिन लगभग 700 दर्शकों की बढ़ोत्तरी होती है और महीने में लगभग 20 हजार नए दर्शक इनके चैनल से जुड़ते हैं। इसकी पुष्टि स्वयं गूगल करता है। हरजीत सिंह पप्पू की ये उपलब्धि न केवल बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। अपितु ये देश के लिए भी गौरव का विषय है कि बस्तर जैसे अंचल का एक की बोर्ड प्लेयर देश का पहला ऐसा व्यक्ति है जिसे गूगल ने गोल्डन प्ले बटन अवार्ड प्रदान किया है।
हरजीत सिंह पप्पू की आगामी योजनाएं
संगीत के लिए पूरी तरह समर्पित हरजीत सिंह पप्पू की संगीत को लेकर बेहद बड़ी योजनाएं हैं। उन्होंने बताया कि वो आगामी वर्षों में बस्तर को संगीत हब के रूप में विकसित होते देखना चाहते हैं। वो बस्तर के अंदर एक अकादमी की स्थापना करने के इच्छुक हैं, जिसमें समस्त वाद्य यंत्रों और गायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बस्तर में छुपी संगीत प्रतिभाओं के लिए एक अवसर उपलब्ध होगा। चूंकि इस दिशा में अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं हुई है इसलिए वो इनके ड्रीम प्रोजेक्ट में है। इसके अलावा हरजीत सिंह पप्पू ने बताया कि उनके दर्शक काफी समय से उनसे karaoke म्यूजिक कंपनी की मांग कर रहे हैं। इसलिए वो जल्द ही ऐसी सुविधा अपने दर्शकों को प्रदान करने के विषय में प्रयासरत हैं। हरजीत सिंह पप्पू की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जहां उनके परिजनों में हर्ष व्याप्त है, वहीं छत्तीसगढ़ के लोग भी इस उपलब्धि से गौरवान्वित हुए हैं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized7 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized3 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized2 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized12 hours ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized21 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
