Connect with us

छत्तीसगढ़

बस्तर में भाजपा का चिंतन शिविर होगा आयोजित

Published

on

रायपुर, 30 अगस्त (भाषा) छत्तीसगढ़ में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में मंगलवार से अगले तीन दिनों तक चिंतन शिविर आयोजित करेगी।

राज्य के ​दक्षिण क्षेत्र में भाजपा के इस आयोजन को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। राज्य में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को यहां बताया कि पार्टी बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करेगी।

भाजपा नेताओं ने बताया कि शिविर मंगलवार शाम लगभग चार बजे शुरू होगा तथा बृहस्पतिवार शाम को इसका समापन होगा।​ चिंतन शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिव प्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राज्य के पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य, विधायक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें   खाद विक्रय में गड़बड़ी, कृषि केन्द्रों पर हुई कार्रवाई

रमन सिंह ने ‘भाषा’ को बताया कि चिंतन शिविर में राज्य में आगामी ढाई वर्ष की कार्य योजना तैयार की जाएगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ में पार्टी के आगामी कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सिंह से जब पूछा गया कि क्या यह वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी की शुरुआत है, तो उन्होंने कहा कि ऐसा कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगले ढाई वर्ष में पार्टी जनता के बीच जाकर राज्य सरकार की असफलता से अवगत कराएगी।

बस्तर क्षेत्र में चिंतन ​शिविर के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि बस्तर राज्य का बड़ा इलाका है यहां शिविर आयोजित होने से आदिवासी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कराने चार हजार लोगों के खिला‌फ कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने चिंतन शिविर के माध्यम से चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 14 विधायक हैं। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने बस्तर क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों में से केवल दंतेवाड़ा सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन वर्ष 2019 में नक्सली हमले में दंतेवाड़ा क्षेत्र के विधायक भीमा मंडावी की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस के पास चली गई थी।

भाषा संजीव सिम्मी

सिम्मी

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG POLICE में 975 पोस्ट के लिए निकली वैकेंसी, 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कराने चार हजार लोगों के खिला‌फ कार्रवाई
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   खाद विक्रय में गड़बड़ी, कृषि केन्द्रों पर हुई कार्रवाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending