छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में रिकार्डतोड़ धान खरीदी, इस साल खरीदा गया 97.97 लाख मीट्रिक टन धान
रायपुर: छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से शुरु हुई न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान खरीदी 7 फरवरी को समाप्त हो गई। शाम तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक करीब 98 लाख मीट्रिक टन की खरीदी की गई है। धान बेचने वाले किसानों के खातों में 19 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए है। यह राशि न्यूनतम समर्थन मूल्य की राशि के हैं। धान पर राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि चार किस्तों में अगले साल की जाएगी।
105 लाख मीट्रिक टन का था लक्ष्य
राज्य सरकार ने 2022-23 के लिए 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा था। इस हिसाब से करीब 7 लाख टन धान कम आया है। राज्य में एमएसपी पर धान बेचने के लिए 24 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था,इनमें से 22 लाख से अधिक किसानों ने धान बेचा है। करीब तीन लाख किसानों ने धान नहीं बेचा। पूर्व के वर्षों में भी पंजीयन कराने वाले सभी किसानों ने कभी धान नहीं बेचा। हालांकि राज्य सरकार ने पिछले साल 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था। इस साल जितनी खरीदी की गई है, उतनी अब से पहले कभी नहीं की गई।
टोकन वाले किसानों से होगी खरीदी
धान खरीदी के संबंध में खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि सरकार धान खरीदी के लक्ष्य के करीब है। अब तक 95 फीसदी धान खरीदी हो चुकी है। जिन किसानों का टोकन कटा है, उनका धान खरीदा जाएगा। धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रदेश में रिकॉर्ड धान खरीदी की गई है।
आखिरी दिन साढ़े 7 हजार टोकन जारी किए गए
सोमवार 7 फरवरी को धान खरीदी का आखिरी दिन था। इस दिन धान खरीदी के लिए साढ़े 7 हजार टोकन जारी किए गए थे। लेकिन आखिरी दिन 6 हजार 426 किसानों ने ही धान बेचा। 27 जनवरी से लेकर अब तक धान बेचने वाले किसानों की संख्या में लगातार कमी हो रही थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि अब धीरे धीरे धान बेचने वाले किसान कम हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized7 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized6 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized3 days ago
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘जेन Z हमारे बच्चे’, गुमराह किए गए
-
Uncategorized4 days ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
-
Uncategorized5 days ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized5 hours ago
हरेली तिहार : माटी पूजन, कृषि औजारों की पूजा और गेड़ी की परंपरा का पर्व
-
Uncategorized1 day ago
राजधानी में निकली तिरंगा यात्रा, CM साय ने भरी हुंकार, कहा- आसानी से नहीं मिली आजादी, वीरों ने दिया बलिदान…
