Connect with us

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 200 करोड़ की ठगी करने वाला चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार

Published

on

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित पूरे राज्य में पैसा दोगुना होने का लालच देकर साईं प्रकाश प्रापर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड (Sai Prakash Property Development Limited) चिटफंड कंपनी के फरार संचालक मृगेंद्र सिंह को राजधानी रायपुर की पुलिस ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी से गिरफ्तार कर लिया। कंपनी के तीन संचालक अभी भी है फरार हैं, वहीं उमरिया जिले के मानपुर में पुलिस ने 200 एकड़ जमीन के दस्तावेज भी जब्त किए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सनसाइन इंफ्राविल्ड चिटफंड(chit fund) कंपनी के दो संचालकों को राजनांदगांव पुलिस ने कोरबा जेल से गिरफ्तार कर पूछताछ की थी। दोनों आरोपी मध्यप्रदेश भिंड के रहने वाले हैं। धोखाधाड़ी कर चार साल से फरार आरोपी संचालकों ने 27730 निवेशकों से 37 करोड़ 48 लाख 81 हजार 165 रुपये की धोखाधड़ी की थी। कंपनी के संचालक सुरेंद्र सिंह बघेल, धरम सिंह कुशवाहा, मुकेश सिंह, बनवारी लाल बघेल, वकील सिंह, संजीव सिंह और राजवीर सिंह राजनांदगांव जिले के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी विभिन्न स्कीम, एफडी, डिपाजिट, आरडी, पेंशन प्लान और फिक्स डिपाजिट सहित अन्य लुभावने तरीकों से निवेशकों को लालच देकर वर्ष 2010 से 2015 तक कंपनी में पैसा जमा कराया था। निवेशकों से रुपये लेने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।

यह भी पढ़ें   थाना सीपत के ग्राम सेलर में शिवलिंग तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

जिनकी तलाश में राज्य की पुलिस लगी हुई थी और मुखबिरों को भी लगा हुआ था। इस बीच साईं प्रकाश प्रापर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर मृगेंद्र सिंह के बारे में मुखबिर से सूचना मिली और राजधानी रायपुर की पुलिस अपनी टीम के साथ उसे गिरफ्तार करने के लिए पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के शहडोल पहुंची जहां ब्यौहारी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसी की निशानदेही पर पुलिस ने उमरिया जिले के मानपुर में 200 एकड़ जमीन के दस्तावेज भी जब्त किए।

आरोपी संचालक मृगेंद्र सिंह चिटफंड कंपनी में जमा पैसा लेकर कई सालों से फरार था। फरारी के दौरान रुप बदलकर रेत खदान में काम कर रहा था।(mine worker) कंपनी के दो संचालक पुष्पेंद्र सिंह और रणविजय सिंह राजस्थान और भुवनेश्वर जेल में पहले से सजा कांट रहे हैं। पुलिस के मुताबिक कंपनी के तीन संचालक अभी भी है फरार हैं जिनकी तलाश में राज्य की पुलिस जुटी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना सीपत के ग्राम सेलर में शिवलिंग तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   दिमागी रूप से कमजोर महिला से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: सीनियर ऑब्जर्वर बनने के बाद पहली बार 5 अक्टूबर को लखनऊ जाएंगे भूपेश बघेल
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending