Connect with us

छत्तीसगढ़

ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी का हुआ पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Published

on

** ** दिनांक 19 -20.06.2022 के दरम्यानी रात में हुई थी वारदात ** ज्वेलरी शॉप से सोने चांदी के आभूषण, मूर्ति, बर्तन एवं पूजा के सामान की हुई थी चोरी ** * * लगातार की जा रही थी अज्ञात आरोपी की पता तलाश मामले में 05 आरोपी गिरफतार, 01 आरोपी है फरार आरोपियो के कब्जे से चोरी गई 90 प्रतिशत मशरूका बरामद आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश

नाम आरोपीः-1.सादिक उर्फ असद सिद्धीकी पिता हासिम सिद्धीकी उम्र 26 साल साकिन तालापारा थाना सिविल लाईन बिलासपुर 2. अजीत साहू • पिता टेकराम साहू उम्र 30 साल साकिन बंधवापारा सरकंडा 3. शिवा केवट पिता श्यामलाल केवट उम्र 34 साल साकिन जबडापारा सरकंडा 4. मनोज वर्मा पिता शिवकुमार वर्मा उम्र 33 साल साकिन पंधी थाना सीपत 5. विनय विश्वकर्मा पिता कमल प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 30 साल साकिन लगरा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.


दिनांक 20.06.2022 को प्रार्थी मनीष सोनी निवासी कतीयापारा द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 19-20.06.2022 के दरम्यानी रात्रि को बहतराई स्तिथ ज्वैलरी शॉप में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा छत का शटर काटकर सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्र 704/22 धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये इसकी सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा. पु.से.),अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू को दी गई जिस पर तत्काल अज्ञात आरोपियो की पता तलाश कर धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा श्री हरिशचंद्र टाण्डेकर के नेतृत्व में टीम तैयार कर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी में जुट गई दौरान पतासाजी के घटनास्थल जाकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा देखकर पता करने का प्रयास किया गया किंतु सीसीटीवी फुटेज में कोई जानकारी नहीं मिलने पर अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु मुखबिर लगाये गये थे जिस पर कुछ ज्वैलरी शॉप वालो एवम लोगो को चोरी के संबंध जानकारी दिया जाकर चोरी की समान नही खरीदने की हिदायत दिया गया था जिसपर एक व्यक्ति बंधवापारा निवासी अजीत साहू द्वारा सीपत चौक स्तिथ दिव्या ज्वैलरी शॉप में चांदी का कुछ सामान बेचने पहुंचा था जो ज्वैलरी शॉप के मालिक द्वारा चांदी समान के बारे पूछताछ करने पर संदेह होने से दिव्या ज्वैलरी शॉप के मालिक द्वारा सरकंडा थाना के आरक्षक अविनाश कश्यप को फोन कर सूचित किया जिस पर सरकंडा पुलिस की टीम ज्वैलरी शॉप में तत्काल पहुंचकर संदेही को थाना लेकर आए जिसे पूछताछ करने पर गुमराह करते रहा किंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि उसका एक दोस्त सादिक उर्फ असद सिद्दीकी के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया एवम चोरी किए सोने चांदी के समान को बरामद कराए तथा उसके साथी असद सिद्दीकी को पकड़ने पर उसके पास रखे समान बरामद कराया एवम कुछ सामान एक अन्य व्यक्ति जबड़ापारा निवासी शिवा केवट के पास देना बताया जिस पर शिवा केवट से समान बरामद कर गिरफ्तार किया गया, कुछ सामान को अपने दोस्त विनय विश्वकर्मा, सुनील के पास खपाने के लिए देना बताए जिससे विनय विश्वकर्मा के मिलने पर बताया कि कुछ सामान ग्राम लगरा निवासी मनोज वर्मा के पास देना बताए जिसे समान जप्त कर गिरफ्तार किया गया मामले में एक आरोपी सुनील यादव फरार है जिसकी तलाश की जा रही है गिरफ्तार सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरकंडा श्री हरीश तांडेकर, सऊनि रमेश ध्रुव, आर. प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप, सोनू पॉल,

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में आज भी अच्छी बारिश के आसार

अशफाक अली, तदबीर, गोवर्धन शर्मा, सत्येंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   निजात अभियान के तहत कार्यवाही जारी, अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   पति के साथ मिलकर पत्नि ने अपने प्रेमी को उतारा मौत के घाट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   बिलासपुर : स्वामी आत्मानंद स्कूल की एक और कामयाबी, कलेक्टर ने स्कूल प्रशासन और बच्चों को दी बधाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending