Connect with us

छत्तीसगढ़

महिलाओं से अश्लील गाली-गलौज कर शराब पीने के लिए रूपये मांगने वाले आदतन बदमाश पुलिस के शिकंजे में

Published

on


नाम आरोपी
1-मोहम्मद अखतर पिता यासफ मोहम्मद उम्र 29 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत जिला बिलासपुर
2- एजाज खान पिता अमीन खान उम्र 28 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना सीपत जिला बिलासपुर

बिलासपुर। ग्राम खम्हरिया निवासी संतोषी यादव आवास पारा में रहती है तथा चाय नास्ता की दुकान बस स्टैण्ड खम्हरिया में चलाती है, दिनांक-29-08-2022 को रात करीब 10-30 बजे संतोषी यादव अपनी बेटी नेहा यादव के साथ अपने होटल के सामने रोड किनारे टहल रही थी कि इसके गांव का आदतन बदमाश मोहम्मद अख्तर खान अपने साथी एजाज खान इसके पास आये और शराब पीने के लिए 500रू की मांग किये जो नहीं देने पर संतोषी यादव तथा इसकी बेटी को मां बहन की अश्लील गाली गलौज किये तथा बीच बचाव करने आये व्यक्ति के साथ भी मारपीट किये तथा थाना में रिपोर्ट करने पर प्रार्थीया को जान से मारने क धमकी दिये जो प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

यह भी पढ़ें   सोशल मीडिया पर छाया ‘Watermelon Mustard Challenge’, क्या आपने आजमाया ?

हालात वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर उ पु महा निरीक्षक पारूल माथुर द्वारा इस प्रकार के आदतन बदमाशों के क़त्यों पर तत्काल कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु दिशा निर्देश देने पर अति- पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा स्नेहिल साहू के मार्गदशन में तत्काल टीम गठित कर ग्राम खम्हरिया में दबिश दिया गया जो पुलिस को देखकर मोहम्मद अख्तर एवं एजाज खान भागने लगे जिसे पुलिस टीम के द्वारा दोडा कर पकड कर थाना लाया गया, जो दोनों को अपराध धारा- 294,506,323,327,34 भादंवि के प्रकरण में गिर- कर ज्युडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   थाना पचपेड़ी देशी शराब रखने वाले पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG: रमदाहा जलप्रपात में डूबे तीसरे युवक की मिली लाश
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   पेट्रोल पंप के काउंटर से 40200 रूपये चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending