Connect with us

छत्तीसगढ़

ट्रेन यात्री को सफर करने में हो रही दिक्कतें, नए साल को लेकर टिकटों की मारा-मारी

Published

on

रायपुर। नववर्ष की शुरुआत होने से महीनों पहले ही यात्री सफर करने अपना टिकट बुक कराकर रखे हुए हैं। यात्री अपने घर-द्वार जाने के साथ ही छुट्टियों का प्लान बनाकर ट्रेन से सफर कर रहे हैं। ऐसे में अब यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल पाना मुश्किल हो गया है। जनवरी के एक सप्ताह तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। रायपुर से दिल्ली जाने वाली गाड़ी 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 114 वेटिंग है, वहीं थर्ड एसी में 17 वेटिंग है। वहीं गाड़ी 12409 गोंदवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 73 वेटिंग व थर्ड एसी में 17 वेटिंग चल रहा है। यह स्थिति पहले सप्ताह तक ऐसी बनी हुई है। रेलवे द्वारा वेकेशन पर कुछ दिनों के लिए दुर्ग- नौतनवा, दुर्ग-कानपुर दुर्ग एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद ट्रेनों में वेटिंग कम होने का नाम नहीं ले रीा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर गहराता दिख रहा है बिजली संकट

वेटिंग सौ के पार

रायपुर से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में अभी प्राय: वेटिंग सौ के पार चल रही है। यह स्थिति फिलहाल सभी ट्रेनों की है। रायपुर से भोपाल जाने वाली गाड़ी 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को स्लीपर में 114 वेटिंग, तो वहीं गाड़ी 20845 बिलासपुर बिकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 128 व थर्ड एसी में 30 वेटिंग चल रही है। रायपुर से हावड़ा जाने वाली लोकमान्य तिलक शालीमार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 50 वेटिंग है। साथ ही मुंबई जाने वाली गाड़ी 12860 गीतांजली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 77 वेटिंग चल रही है। गुजरात जाने वाली गाड़ी 22974 पुरी-गांधीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो कि सप्ताह में एक दिन सफर करती है, इसके भी स्लीपर कोच में 100 वेटिंग, तो वहीं थर्ड एसी में 20 वेटिंग चल रही है। यह सभी ट्रेनों में और भी वेटिंग बढ़ने का अनुमान है।

ट्रेनों की लेटलतीफी ने रुलाया

सालभर से रेलवे ने ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को रुला दिया है। लेटलतीफी से यात्रियों को छुटकारा ही नहीं मिल पा रहा। शुक्रवार को भी गाड़ी 12856 इंटरसिटी जो कि सुबह 11.30 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचती है, यह शाम तक नहीं पहुंची। वहीं गाड़ी 18240 शिवनाथ एक्सप्रेस का समय सुबह 5 बजे है जो कि शाम 4 बजे तक जानकारी लेने के दौरान तक नहीं स्टेशन नहीं पहुंची। करीब 11 घंटे तक के लेटलतीफी से ट्रेनें अब भी चल रही। जन शताब्दी एक्सप्रेस जो कि समय पर चलती थी, अब यह भी ट्रेन 8 से 9 घंटे की देर से चल रही है। इस ट्रेन को सुबह 10.30 बजे पहुंचना था, जो इसका पहुंचने का समय शाम 6.30 बजे बता रहा। बाकी अन्य समता एक्सप्रेस, दुर्ग अंबिकापुर, हावड़ा मुंबई समेत दर्जनों ट्रेनें अब भी लेटलतीफी का शिकार हैं, पर रेलवे सही समय पर ट्रेनों को पटरियों पर नहीं दौड़ा पा रहा है।

यह भी पढ़ें   Bijapur: इंद्रावती नदी के निलकोंडा घाट में बहे मंगलू का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं, रेस्क्यू में जुटी सेना की टीम

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में 28 सितम्बर को कोरोना का नया मामला नहीं, राज्य की औसत पॉजिटिविटी दर 0.11 प्रतिशत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: छत्तीसगढ़ में बदले गए मंत्रियों के जिला प्रभार, देखें पूरी लिस्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG Breaking: छत्तीसगढ़ में बदले गए मंत्रियों के जिला प्रभार, देखें पूरी लिस्ट
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending