छत्तीसगढ़
नए साल पर लोगों ने की जश्न की तैयारी
रायपुर। राजधानी के कई बड़े होटलों में रात के डिनर के साथ नाइट लाइट डीजे और लाइव सिंगिंग शो के साथ नए साल का वेलकम होगा। इनमें कुछ होटलों में प्रदेश के अलावा देश-विदेश के डांसर एवं सिंगर्स को भी बुलाया गया है। होटल हयात में रशियन डांस ग्रुप को बुलाया गया है, जो नए साल के स्वागत में यहां अपना जलवा बिखेरेंगे। इसके अलावा क्लब, रेस्टोरेंट और मैरिज पैलेस हर जगह न्यू ईयर के जोरदार वेलकम के लिए रंगारंग कार्यक्रम की तैयारी है। इस तरह नए साल के वेलकम को यादगार बनाने के लिए हर संस्था अपने-अपने तरीके से तैयारी कर रही है।
इन सभी जगहों पर डीजे, म्यूजिकल और डांस ग्रुप परफॉर्म करेंगे। हयात में रशियन डांसर बिखेरेंगे जलवा होटल हयात में नए वर्ष को यादगार बनाने के लिए यहां रशियन डांस ग्रुप को बुलाया गया है। इस प्रोग्राम में शामिल होने वाले रशियन डांस के साथ रात का डिनर, ड्रिंक एवं स्नेक्स का मजा ले सकेंगे। होटल प्रबंधन के अनुसार इस प्रोग्राम के लिए प्रत्येक व्यक्ति एंट्री फीस 16 हजार रुपए रखी गई है। सिब्बल ग्रीन एंड फॉर्म में डीजे के साथ मनेगा जश्न पीएम इवेंट्स के संचालक पोमेंद्र कटरे ने बताया कि इस बार नए साल का जश्न रायपुरवासियों की पसंद को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रकार की भोजन की वैरायटी के साथ संगीतमय शाम को खूबसूरत बनाने डीजे कार्यक्रम का भी रखा जाएगा।
लोगों की सुविधा के लिए रेस्टोरेंट में शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के व्यंजन को शामिल किए गए हैं, जिसमें लोग परिवार सहित शामिल हो सकते हैं। लोगों की सुविधा के लिए प्रवेश शुल्क बेहद किफायती रखा गया है। ऑनलाइन और ऑफलाइन शाम 8 बजे एंट्री पास बुक करा सकेंगे। बुकिंग जारी है। बेबीलॉन इंटरनेशनल में लाइव म्यूजिक-डांस वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन इंटरनेशनल में इस बार नए साल के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम रखा गया है। होटल प्रबंधन के अनुसार 31 दिसंबर को रात 8.30 बजे से लाइव म्यूजिक एवं डांस के साथ डिनर कार्यक्रम रखा गया है।
इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति की एंट्री फीस न्यूनतम तीन हजार एवं कपल के लिए साढ़े पांच हजार रुपए तय की गई है। द हंट रेस्टाेरेंट में भी डीजे के साथ फैमिली डिनर प्रोगेसिव प्वाइंट के रूफ टाॅफ में स्थित द हंट डाइव रेस्टोरेंट में नए साल के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। नए साल को विशेष बनाने यहां ओपन टैरेस गार्डन रेस्टोरेंट के साथ स्पेशल डीजे नाइट के साथ लोग शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे। यहां कार्यक्रम की शुरुआत 31 दिसंबर को शाम 8 बजे से होगी।
इस अवसर के लिए ओपन गार्डन रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट में फर्स्ट बैंड अपनी विशेष प्रस्तुति देगी। जाते साल को विदाई और आने वाले साल का आगमन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ करने के लिए डीसी क्लब ने व्यवस्था की है। डीसी क्लब के आयोजन में शामिल होने के लिए अलग-अलग वर्ग के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 31 दिसंबर को शाम 6 बजे से होगी।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized4 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized3 days ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized2 days ago
बारिश से फसल नुकसान उठाने वाले किसानों को सीएम साय ने दिया बड़ा दिलासा, कहा- सर्वे के बाद दिया जाएगा मुआवजा…
-
Uncategorized2 days ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’
-
Uncategorized21 hours ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized14 hours ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
