Connect with us

छत्तीसगढ़

तैराकी प्रतियोगिता में जिंदगी की रेस हार गया, SDRF की टीम ने चार घंटे में तलाशकर युवक का शव तालाब से निकाला..

Published

on

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जामुल थाने के पास दर्री तालाब में तैराकी की प्रतियोगिता के दौरान एक 18 साल के युवक की मौत हो गई। वह थककर तालाब के बीच गहरे पानी में डूब गया। काफी खोज बीन के बाद भी वह नहीं मिला। यह देखते हुए आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कई घंटों तलाश के बाद SDRF की टीम ने युवक के शव को खोज निकाला।

मिली जानकारी के अनुसार, SDRF प्रभारी धनीराम यादव ने बताया कि जामुल के दर्री तालाब में एक लड़के के डूबने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद 8 लोगों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर SDRF ने, ऑक्सीजन सिलेंडर और स्क्यूबा डाइवर लेकर तालाब में उतरे। चार घंटे के बाद युवक का शव बरामद किया गया। शव को जब बाहर निकला गया तो उसकी पहचान आशीष प्रसाद उर्फ गजनी और पिता का नाम मुन्ना प्रसाद बताया जा रहा है। युवक श्रमिक नगर जामुल का रहने वाला था। जामुल पुलिस ने केस दर्ज कर पंचनामा कर कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें   Bollywood Live News- बिग बॉस में डॉली चायवाला की एंट्री, भूल भुलैया 3 की कमाई जारी

दूसरे राउंड की रेसिंग में फूल गईं सांसें

जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि, युवक अपने तीन-चार दोस्तों के साथ तालाब नहाने गया था। नहाते हुए उसके दोस्तों ने तैरेने की रेस लगाई। एक राउंड में तो 5-6 एकड़ के बड़े तालाब को युवक पार कर गया। दूसरे राउंड में बार घाट की तरफ वापस जाने की रेस लगाई तो युवक बीच तालाब में थक गया। उसकी सांस फूलने लगीं। उसके दोस्त कुछ समझ पाते उससे पहले ही युवक 18 से 20 फिट गहरे पानी में डूब गया।

मजदूर पिता का छोटा बेटा था आशीष

दोस्तों ने उसे खोजा, जब युवक नहीं मिला तो उसके दोस्त वहां से चले गए। अशीष उर्फ गजनी कार्यक्रमों में गाना बजाना करता था। पिता मुन्ना प्रसाद रोजी मजदूरी करते हैं। गजनी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके जाने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Bilaspur: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी कोनी पुलिस की गिरफ्त में, लड़की का अपहरण कर हुआ था फरार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Raipur: स्कूल की दूसरी मंजिल से कूदी छात्रा, नीचे बचाने आए चपरासी पर गिरी...
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 के लिए दिया गया गहन प्रशिक्षण
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending